फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP Result 2025: UP Polytechnic Entrance Exam Result Awaited, Check Scorecard Using These Steps

JEECUP Result 2025: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के परिणाम का इंतजार, इन तरीकों से देख सकेंगे स्कोरकार्ड

Mon, 23 Jun 2025 10:27 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 23 Jun 2025 10:27 AM IST
सार

UP Polytechnic Entrance Exam Result 2025: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 जल्द जारी होने वाला है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
JEECUP Result 2025: UP Polytechnic Entrance Exam Result Awaited, Check Scorecard Using These Steps
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Kab Ayega UP Polytechnic Entrance Exam Result 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश की चाह रखने वाले हजारों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 23 जून यानी आज घोषित किया जा सकता है। अमर उजाला डिजिटल की एजुकेशन टीम ने आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया, जिसके माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है। जो भी उम्मीदवार 5 जून से 13 जून 2025 के बीच आयोजित इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा और आपत्ति प्रक्रिया

परीक्षा के बाद संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों को 15 जून 2025 तक आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया गया। प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क तय किया गया था। यदि कोई आपत्ति सही पाई गई, तो उम्मीदवार को वह राशि वापस कर दी गई।
विज्ञापन

स्कोर जारी होने से पहले क्या-क्या होगा?

सभी दर्ज आपत्तियों की समीक्षा के बाद जीकप बोर्ड द्वारा फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर रिजल्ट की घोषणा होगी। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के प्राप्त अंक, रैंक और अन्य आवश्यक जानकारी होगी जो आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अहम भूमिका निभाएगी।

कट-ऑफ और काउंसलिंग प्रक्रिया

रिजल्ट के साथ ही जीकप बोर्ड द्वारा श्रेणीवार कट-ऑफ अंक (Category-wise Cut-off) भी जारी किए जाएंगे। जो छात्र निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करेंगे, वे ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे। काउंसलिंग के तहत छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सीट अलॉटमेंट और कॉलेज चॉइस फिलिंग जैसे चरणों से गुजरना होगा।

JEECUP Result 2025: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UPJEE Polytechnic Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स (Application Number और Password) डालें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा- उसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकालें।
सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अधियाकरिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें ताकि किसी महत्वपूर्ण अपडेट से न चूकें। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 में मिला स्कोर ही यह तय करेगा कि आपको किस कॉलेज और कोर्स में प्रवेश मिलेगा, इसलिए स्कोरकार्ड को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed