JEECUP Result 2024: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज होगा जारी, यहां से कर पाएंगे चेक
JEECUP Result 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) आज 27 जून को जेईईसीयूपी परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। कैसे चेक कर पाएंगे उम्मीदवार अपने परिणाम, यहां पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP Result 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) आज 27 जून को जेईईसीयूपी परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE) के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- jeecup.admissions.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
इस परीक्षा का आयोजन यूपी के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए 13 से 20 जून 2024 तक किया गया था। JEECUP के नतीजे UPJEE की अनंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किए जाएंगे। परिषद ने 21 जून को अनंतिम JEECUP उत्तर कुंजी 2024 जारी की और छात्रों को 23 जून तक इसे चुनौती देने की अनुमति दी गई थी।
आपको बता दें की परिणाम के साथ ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे जो न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करेंगे और वे JEECUP काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे ।
JEECUP Result 2024: स्कोरकार्ड पर उल्लिखित विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- मां का नाम
- जन्म की तारीख
- वर्ग
- जेईईसीयूपी 2024 रोल नंबर
- राज्य
- कुल प्राप्त अंक
- योग्यता (परामर्श के लिए योग्य या नहीं स्थिति)
- श्रेणी-वार राज्य ओपन रैंक
JEECUP Result 2024: कैसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.jeecup.nic.in. पर जाएं।
- उसके बाद रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- परिणाम उम्मीदवार कि स्क्रीन पर प्रर्दशित हो जाएगा।
- चेक करने के बाद उम्मीदवार स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
- भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट भी निकाल कर रख लें।
कमेंट
कमेंट X