फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP Polytechnic 2019 entrance result declared, check score, rank, counselling date at jeecup.org

JEECUP Polytechnic 2019: प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी, देखें अपनी रैंक

Thu, 20 Jun 2019 04:02 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 20 Jun 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
JEECUP Polytechnic 2019 entrance result declared, check score, rank, counselling date at jeecup.org
- फोटो : social media

JEECUP Polytechnic 2019: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2019 के परिणाम की घोषणा आज, 20 जून 2019 को कर दी गई है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से निजी और सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए हुई इस प्रवेश परीक्षा के नतीजे यूपी पॉलिटेक्निक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 मई 2019 को किया गया था। परीक्षा उत्तर प्रदेश के 931 केंद्रों पर हुई थी। इसमें करीब 4.36 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद आंसर-की 17 जून 2019, यानी सोमवार को जारी की गई थी। उसी समय इस परीक्षा के परिणाम की घोषणा की तिथि भी घोषित कर दी गई थी। पहले इस परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल को होना था, लेकिन बाद में इसकी तारीख में बदलाव किया गया।
विज्ञापन


JEECUP Polytechnic 2019 : ऐसे देखें अपना परिणाम

  • JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां दी महत्वपूर्ण सूचनाएं की लिंक पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

डायरेक्ट लिंक से परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को यूपी के विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों के टेक्निकल कोर्सेस में दाखिले का मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों को कट-ऑफ के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थी को सीट आवंटन के लिए आयोजित होने वाली काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा। काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा रिजल्ट जारी होने के बाद की जाएगी। पहले JEECUP Result 2019 मई के तीसरे हफ्ते में घोषित होना था। लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण परिणाम की घोषणा की तिथि आगे बढ़ा दी गई थी।

परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि परिषद ने अभ्यर्थियों से आंसर-की जारी करने के बाद आपत्तियां मांगी थीं। आपत्तियों का निराकरण करने के बाद नतीजों की घोषणा की गई है।

JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed