फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP counselling 2025 schedule Released, choice-filling starts from June 27, check details here

JEECUP Counselling: यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग का कार्यक्रम घोषित, 27 जून से चॉइस फिलिंग शुरू; देखें शेड्यूल

Tue, 24 Jun 2025 02:02 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 24 Jun 2025 02:02 PM IST
सार

JEECUP Counselling 2025: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत 27 जून 2025 से चॉइस फिलिंग के साथ होगी।

विज्ञापन
JEECUP counselling 2025 schedule Released, choice-filling starts from June 27, check details here
JEECUP Counselling 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

JEECUP Counselling 2025 Schedule: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्सों में दाखिले के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, राउंड 1 की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 27 जून 2025 से आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर शुरू होगी। 

विज्ञापन


पाठ्यक्रम और कॉलेजों के विकल्प भरने की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। इसके बाद, राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम को 3 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी समय रहते विकल्प भरें।

विज्ञापन

काउंसलिंग दो चरणों में होगी आयोजित

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित JEECUP 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में तीन राउंड होंगे, जिनमें सभी पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। वहीं, दूसरा चरण (विशेष) अल्पसंख्यक संस्थानों में आरक्षित कोटे की सीटों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें दो राउंड होंगे। यह प्रक्रिया विशेष रूप से मुस्लिम/अल्पसंख्यक संस्थानों की सीटों को भरने के लिए होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीजेईई 2025 परीक्षा में ग्रुप A, B, C, D, F, G, H, I, K1 से K8 और L पास करने वाले अभ्यर्थी इस काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र होंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को पंजीकरण करना होगा, शुल्क भुगतान करना होगा, फिर सीट आवंटन और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया से गुजरना होगा। सीटों का आवंटन JEECUP 2025 की कट-ऑफ के आधार पर किया जाएगा।

सीट आवंटन के बाद जानें क्या करना होगा?

JEECUP 2025 काउंसलिंग में सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को फ्लोट या फ्रीज विकल्प में से किसी एक का चयन करना अनिवार्य होगा। यदि कोई अभ्यर्थी भविष्य में बेहतर विकल्प की उम्मीद रखते हुए "फ्लोट" करता है, तो वह अगले राउंड में भाग ले सकता है। वहीं, "फ्रीज" विकल्प का चयन करने का अर्थ है कि अभ्यर्थी आवंटित सीट को स्वीकार कर रहा है और अब वह आगे के राउंड में भाग नहीं लेगा।

फ्लोट या फ्रीज किसी भी विकल्प को चुनने के बाद अभ्यर्थी को 3000 रुपये सीट एक्सेप्टेन्स शुल्क और 250 रुपये काउंसलिंग शुल्क, कुल 3250 रुपये ऑनलाइन पोर्टल पर जमा करना होगा। फ्रीज विकल्प चुनने वालों को फिर निर्धारित तिथि पर जिले के सहायता केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन के लिए जाना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अभ्यर्थी को आवंटित संस्था में रिपोर्ट कर शेष शुल्क जमा कराना होगा, तभी उसकी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।

देखें पूरा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed