फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEECUP counselling 2024 round 6 schedule out; choice filling begins on September 5, Check important dates here

JEECUP Counselling 2024: जीकप काउंसलिंग के छठे राउंड की तिथियां जारी, इस दिन शुरू होगी च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया

Mon, 02 Sep 2024 08:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 08:02 PM IST
सार

JEECUP Counselling Round 6: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए काउंसलिंग के छठे राउंड की तिथियों की घोषणा कर दी है। इस राउंड के लिए च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी। महत्वपूर्ण तिथियां नीच देखें।
 

विज्ञापन
JEECUP counselling 2024 round 6 schedule out; choice filling begins on September 5, Check important dates here
JEECUP Counselling 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JEECUP Counselling Round 6 Schedule: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में रिक्त सीटों पर प्रवेश चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के छठे राउंड की तारीखों की घोषणा कर दी है। राउंड-6 के लिए 5 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in. के माध्यम से यूपी और अन्य राज्यों के योग्य उम्मीदवारों के लिए शुरू होगी।

विज्ञापन

7 सितंबर तक जमा कर सकेंगे च्वॉइस

छठे चरण की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए, उम्मीदवार को सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in. पोर्टल पर लॉग इन करना होगा, अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके प्रवेश प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करना होगा। उन्हें 7 सितंबर को समाप्त होने वाली च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया के दौरान जितने चाहें उतने कोर्स और कॉलेज चुनने की अनुमति होगी।

इसके बाद, उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत विकल्पों के आधार पर 8 सितंबर को जेईईसीयूपी सीट आवंटन परिणाम घोषित किया जाएगा। पोर्टल पर अधिकतम संख्या में पाठ्यक्रम विकल्प प्रविष्ट किए जा सकेंगे। यदि कोई अभ्यर्थी अपना लॉगिन आईडी या पासवर्ड भूल गया हो तो वह पोर्टल पर उपलब्ध Forget Password का चयन कर पासवर्ड रीसेट कर सकता है अथवा परिषद के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEECUP Conselling 2024 Eigibility: जेईईसीयूपी राउंड 6 काउंसलिंग के लिए कौन पात्र है?

  • चतुर्थ चरण की काउंसलिंग में जो अभ्यर्थी सहायता केन्द्रों के माध्यम से अपने अभिलेखों का सत्यापन नहीं करा पाए हैं।
  • जिन लोगों को मुख्य एवं विशेष काउंसलिंग के पांचवें चरण तक सीटें आवंटित नहीं हुई हैं।
  • जो लोग जेईईसीयूपी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं ले पाए हैं, वे काउंसलिंग के छठे चरण में भाग लेने के पात्र होंगे। 
  • उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों के साथ-साथ अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को भी छठे चरण की जेईईसीयूपी काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा। छठे चरण में अभ्यर्थियों को आवंटित सीटें स्वतः ही फ्रीज हो जाएंगी।

 

विज्ञापन

सीट स्वीकृति शुल्क विवरण

सरकारी एवं सहायता प्राप्त संस्थाओं में सीट आवंटित होने पर अभ्यर्थियों को सीट स्वीकृति शुल्क 3,000 रुपये एवं काउंसलिंग शुल्क 250 रुपये अर्थात कुल 3,250 रुपये जमा कराने होंगे, सहायता केन्द्रों के माध्यम से अपने अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा तथा शेष शिक्षण शुल्क काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed