JEECUP Counselling 2024: जीकप काउंसलिंग राउंड-1 के लिए च्वॉइस फिलिंग शुरू, इस दिन तक जमा करें प्राथमिकताएं
JEECUP Counselling 2024: यूपी में पॉलिटेक्निक प्रवेश के लिए जीकप काउंसलिंग के पहले राउंड की च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार कॉलेज और कोर्स के लिए अपनी प्राथमिकताएं जमा करा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP Counselling 2024 Round 1: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश आज 12 जुलाई से योग्य उम्मीदवारों के लिए राउंड 1 चॉइस फिलिंग शुरू कर रहा है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in. पर जाकर कॉलेज और कोर्स के लिए अपनी प्राथमिकताएं भर सकते हैं।
नोट करें ये महत्वपूर्ण तिथियां
शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 14 जुलाई को संपन्न होगी, जिसका सीट आवंटन परिणाम 15 जुलाई, 2024 को जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सीट आवंटित उम्मीदवारों के लिए सीट स्वीकृति सह परामर्श शुल्क के लिए ऑनलाइन शुल्क 16 जुलाई से 19 जुलाई, 2024 तक जमा किया जाएगा।
16 जुलाई से शुरू होगा दस्तावेज सत्यापन
जिला सहायता केंद्रों पर राउंड 1 के लिए दस्तावेज सत्यापन 16 जुलाई से 19 जुलाई, 2024 तक शाम 5 बजे तक किया जाएगा और सरकारी सहायता प्राप्त/पीपीपी पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए राउंड 1 ऑनलाइन शेष शुल्क 16 जुलाई से 20 जुलाई, 2024 तक रात 11:59 बजे तक जमा किया जा सकता है।
राउंड 1 की प्रवेशित सीट वापसी 21 जुलाई 2024 को की जा सकेगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि राउंड 1 से राउंड 3 तक के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
दूसरा राउंड
राउंड 2 के लिए च्वाइस फिलिंग 22 जुलाई से 24 जुलाई, 2024 तक आयोजित की जाएगी और सीट आवंटन परिणाम 25 जुलाई, 2024 को घोषित किया जाएगा। सीट स्वीकृति सह परामर्श शुल्क के लिए सीट स्वीकृति ऑनलाइन शुल्क 26 जुलाई से 30 जुलाई, 2024 तक जमा किया जाएगा।
जिला सहायता केंद्रों पर दूसरे चरण का दस्तावेज सत्यापन 26 जुलाई से 30 जुलाई 2024 तक शाम 5 बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
जेईईसीयूपी काउंसलिंग के लिए ऐसे करें आवेदन
- जीकप की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'ऑनलाइन चॉइस फिलिंग फॉर जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अपनी पसंद का कॉलेज और कोर्स चुनें और सबमिट पर क्लिक करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X