JEECUP Admit Card 2024: जेईईसीयूपी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
JEECUP Admit Card 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद-पॉलिटेक्निक, उत्तर प्रदेश ने जेईईसीयूपी परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिए हैं। कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड, यहां पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP Admit Card 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद-पॉलिटेक्निक, उत्तर प्रदेश ने जेईईसीयूपी परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें की एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा। साथ ही एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, परीक्षा के दिन उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में लेकर जाना अनिवार्य होगा।
जेईईसीयूपी 2024 परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। जेईईसीयूपी 2024 परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। पेपर की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। पेपर में कुल 100 प्रश्न शामिल हैं और इसमें गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
JEECUP Admit Card 2024: एडमिट कार्ड पर इन विवरणों को करें चेक
- उम्मीदवार का नाम
- यूपीजेईई 2024 रोल नंबर
- जेईईसीयूपी परीक्षा की तारीख और समय
- जेईईसीयूपी परीक्षा केंद्र 2024 का विवरण
- उम्मीदवार की जन्मतिथि
- फोटोग्राफ (आवेदन पत्र के समय अपलोड किया गया)
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
JEECUP Admit Card 2024: कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय और परीक्षा तिथि का विवरण देखें।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X