JEECUP 2025: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन का अंतिम मौका, लास्ट डेट नजदीक; तुरंत भरें फॉर्म
JEECUP Registration Last Date: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई है। इच्छुक अभ्यर्थी तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP 2025 Registration Last Date: तकनीकी शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश कल यानी 20 मई को जेईईसीयूपी 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगा। जो भी उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट (jeecup.admissions.nic.in.) पर जाकर तुरंत आवेदन कर दें। आवेदन की अंतिम तिथि काफी नजदीक है, लिहाजा पंजीकरण करने में देरी न करें।
पहले जेईईसीयूपी 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल और 10 मई थी और परीक्षा 20 से 28 मई तक आयोजित होने वाली थी। बाद में अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया था, इस मौके को हाथ से न गवांए, तुरंत आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
कौन कर सकता है आवेदन?
यूपी पॉलिटेक्निक (JEECUP) परीक्षा के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 (हाई स्कूल) या 10+2 (इंटरमीडिएट) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। पात्रता पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग हो सकती है, इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देख लें।
जेईईसीयूपी 2025 के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसमें नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, संपर्क विवरण, पहचान पत्र की जानकारी, पासवर्ड और सुरक्षा प्रश्न जैसी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को निवास, श्रेणी, उपश्रेणी, परीक्षा समूह, केंद्र विकल्प और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जैसे अन्य विवरण दर्ज करने होंगे। साथ ही, जरूरी दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना अनिवार्य होगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए प्रति ग्रुप 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये प्रति ग्रुप शुल्क देना होगा।आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकते हैं। ऑनलाइन भुगतान के लिए नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है, जबकि ऑफलाइन भुगतान ई-चालान के माध्यम से संभव है। यदि कोई उम्मीदवार ई-चालान का विकल्प चुनता है, तो वह भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में जाकर भुगतान कर सकता है और आवेदन करते समय चालान को जनरेट किया जा सकता है।
परीक्षा पैटर्न
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (Multiple Choice Questions) होंगे, जिनमें चार विकल्प दिए जाएंगे और केवल एक उत्तर सही होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे और कोई नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद मुख्य काउंसलिंग प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी, जबकि विशेष काउंसलिंग का आयोजन चौथे चरण में किया जाएगा। यह परीक्षा पॉलिटेक्निक और औद्योगिक सुरक्षा जैसे कोर्सों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं
- अब होमपेज पर JEECUP 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- फॉर्म की जांच करें और डाउनलोड करें।
- अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X