JEECUP 2023: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक में आवेदन का आखिरी मौका, संयुक्त प्रवेश परीक्षा जुलाई में होगी
UPJEE Polytechnic JEECUP 2023 Registration Last Date: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-पॉलिटेक्निक यानी यूपीजेईई-(P) (UPJEE (P)) एवं पोस्ट डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी की परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शनिवार, 10 जून को खत्म हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPJEE Polytechnic Admission JEECUP 2023 Application Registration Last Date: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-पॉलिटेक्निक यानी यूपीजेईई-(P) (UPJEE (P)) एवं पोस्ट डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल सेफ्टी की परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शनिवार, 10 जून को खत्म हो रही है।
इससे पहले अंतिम तिथि को दो से तीन बार आगे बढ़ाया जा चुका है। उम्मीदवार यूपीजेईई (UPJEE) पॉलिटेक्निक के लिए jeecup.admissions.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
UPJEE पॉलिटेक्निक परीक्षा अब जुलाई 2023 में आयोजित की जानी है। UPJEE परीक्षा की तारीखों की घोषणा उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) के द्वारा जल्द की जाएगी। JEECUP की नई अधिसूचना के अनुसार, 11 जून से 15 जून तक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे। वहीं, 15 जून से 26 जून तक उम्मीदवार को रोल नंबर आवंटन और परीक्षा केंद्र का आवंटन किया जाएगा।
JEECUP UP JEE 2023 आवेदन प्रक्रिया के आसान चरण
-
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार jeecup.admissions.nic.in पर जाएं। -
चरण 2: अपने नाम और संपर्क विवरण के साथ स्वयं को रजिस्टर करें। -
चरण 3: आवेदन के लिए योग्यता और संपर्क संबंधी आवश्यक विवरण भरें। -
चरण 4: अब ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें। -
चरण 5: अपने आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक जांच कर सबमिट कर दें। -
चरण 6: उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें।
JEECUP UP JEE इंजीनियरिंग और प्रबंधन डिप्लोमा के लिए दाखिला-परीक्षा
UPJEE 2023 का आयोजन इंजीनियरिंग डिप्लोमा, मैनेजमेंट और पोस्ट डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए किया जाता है। यूपी जेईई 2023 मेरिट लिस्ट जेईई सीयूपी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी और निजी और सरकारी कॉलेजों सहित संबद्ध कॉलेजों और संस्थानों में कार्यक्रमों का आवंटन शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से आवंटित किया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय आवेदकों को यूपी पॉलिटेक्निक ऑनलाइन फॉर्म 2023 भरते समय अपने समूह को निर्दिष्ट करना आवश्यक होगा।
कमेंट
कमेंट X