JEE Main 2022: जेईई-मेन बी आर्क और बी प्लानिंग की परीक्षा शुरू, बीई-बीटेक के लिए परीक्षा 24 से होगी, जानें अहम निर्देश
इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य यानी जेईई मेन का आगाज हो चुका है। विद्यार्थी को परीक्षा समाप्त होने पर प्रवेश पत्र एवं सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म को भी दिए गए नियत स्थान पर छोड़ना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main 2022: इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य यानी जेईई मेन का आगाज हो चुका है। पहले दौर में बी आर्क और बी प्लानिंग के पेपर हो रहे हैं। जबकि बीई और बीटेक के पेपर 24 जून से शुरू होंगे। विद्यार्थियों को प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग कर प्रवेश पत्र में दिए गए बार कोड रीडर के माध्यम से लैब और परीक्षा कक्ष आवंटित किए जाएंगे, साथ ही विद्यार्थियों को थ्री-लेयर मास्क भी दिया जाएगा, जिसे विद्यार्थी को परीक्षा देते समय उपयोग करना अनिवार्य होगा।
विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर रफ कार्य हेतु 6 रफ शीट उपलब्ध करवाई जाएगी, जिस पर विद्यार्थी को रोल नम्बर एवं नाम लिखकर परीक्षा समाप्त होने पर पर्यवेक्षक को लौटाना होगा। साथ ही विद्यार्थी को परीक्षा समाप्त होने पर प्रवेश पत्र एवं सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म को भी दिए गए नियत स्थान पर छोड़ना होगा।
यह भी पढ़ें : JEE Main 2022: सबसे बड़ी इंजीनियरिंग दाखिला परीक्षा आज से, जानें जेईई मेन बी-आर्क, बी प्लानिंग का पेपर पैटर्न
इन शहरों में होगी जेईई परीक्षा
ये परीक्षाएं देश के 521 व विदेश के 22 शहरों में आयोजित की जाएगी। राजस्थान में 24 शहरों में ये परीक्षा होगी, जिसमें अजमेर, अलवर, बीकानेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चितौड़ चूरू, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर ,पाली, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर एवं उदयपुर शामिल हैं।
JEE Main 2022 परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान
- एनटीए द्वारा जेईई मेन के प्रवेश पत्रों में प्रत्येक विद्यार्थी को रिपोर्टिंग का अलग-अलग समय दिया गया है।
- विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र में दिए रिपोर्टिंग टाइम के अनुसार ही परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करें।
- परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे।
- विद्यार्थियों को दिए गए प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बांये हाथ का अंगूठा का निशान एवं स्वयं की फोटो लगाकर ले जाना होगा।
- विद्यार्थी को इस प्रारूप में स्वयं के हस्ताक्षर, परीक्षा केन्द्र में परीक्षक के सामने ही करने होंगे।
- विद्यार्थी स्वयं के साथ आधार कार्ड या कोई आइडी प्रूफ सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, सैनेटाइजर व पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लाने होंगे।
- विद्यार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रोनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी।
- साथ ही मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले वस्त्रों की भी अनुमति नहीं होगी।
कमेंट
कमेंट X