JEE Mains Admit Card: जेईई मेन परीक्षा के लिए कब जारी होगा प्रवेश पत्र? यहां जानें संभावित तारीख
JEE Mains Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जल्द ही जेईई मेन के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की उम्मीद है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Mains Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही सत्र 1 के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड जारी करेगा। जारी होने पर, सभी उम्मीदवार जो संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) 2025 सत्र 1 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे इसे एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने सभी परीक्षा तिथियों के लिए परीक्षा शहर पर्ची जारी कर दी है और यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट परीक्षा से तीन दिन पहले जारी करने की उम्मीद है।
इस दिन होगी परीक्षा
एजेंसी देशभर के विभिन्न शहरों और भारत के बाहर 15 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर जेईई मेन्स परीक्षा आयोजित करेगी। पेपर-1 के लिए परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025 को और पेपर 2 के लिए 30 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।
पेपर-1 की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक तथा पेपर 2 की परीक्षा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जेईई मेन परीक्षा के उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने के लिए जेईई मेन 2025 के लिए एडमिट कार्ड साथ लाना होगा। जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 सत्र 1 में शिफ्ट टाइमिंग, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देश जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
परीक्षा पैटर्न क्या है?
जेईई मेन परीक्षा 2025 के संशोधित पैटर्न में कहा गया है कि सेक्शन बी में प्रति विषय सिर्फ 5 प्रश्न होंगे और उम्मीदवारों को सभी 5 प्रश्नों को हल करना होगा। पेपर 1 (बीई/बी.टेक), पेपर 2ए (बी.आर्क) और पेपर 2बी (बी.प्लानिंग) के लिए जेईई मेन 2025 परीक्षा में चयन के लिए कोई विकल्प नहीं होगा। जेईई मेन्स 2025 प्रश्न पत्र में 90 प्रश्न शामिल होंगे यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों से 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे।
एडमिट कार्ड में विसंगति होने पर क्या करें?
जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड में विसंगति उम्मीदवारों को किसी भी विसंगति के लिए अपने जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 की जांच करनी चाहिए। जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 में नाम, जन्म तिथि, लिंग, परीक्षा केंद्र, शहर, श्रेणी आदि से संबंधित विसंगतियां होने पर जेईई मेन हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/011-69227700 ईमेल आईडी - jeemain@nta.ac.in के माध्यम से अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X