JEE Mains 2024 Admit Card: जेईई मेन बीई-बीटेक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
JEE Mains 2024 Admit Card: जेईई मेन बीई-बीटेक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
JEE Mains 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) बी.टेक/बी.ई पेपर 1 परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार जेईई मेन बीई-बीटेक परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपना एडमिट कार्ड या हॉल टिकट एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jee main.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Mains 2024 परीक्षा तिथि
जेईई मेन बी.टेक/ बी.ई. देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27, 29, 30, 31 जनवरी और 01 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक होगी।
जेईई मेन बीआर्क परीक्षा संपन्न
जनवरी सत्र के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य 2024 बीआर्क परीक्षा 24 जनवरी को संपन्न हुई। जेईई मेन 2024 बीआर्क दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित की गई थी। जेईई मेन 2024 बीआर्क पेपर में गणित, सामान्य योग्यता और ड्राइंग कौशल/योजना से संबंधित प्रश्न शामिल थे।
JEE Mains 2024 एडमिट कार्ड करें डाउनलोड
-
सबसे पहले जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in 2024 पर जाएं।
-
“जेईई (मेन) 2024:बी.ई./बी.टेक के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें” लिंक पर क्लिक करें।
-
पेज को जेईई मेन हॉल टिकट डाउनलोड लिंक पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
-
अब आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देश चेक करें।
-
अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X