फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main Session-2 Registration Last chance to apply! Last date is near, apply soon

JEE Main 2025: जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका! अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें अप्लाई

Sun, 23 Feb 2025 02:35 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 23 Feb 2025 02:35 PM IST
सार

JEE Main 2025 Session 2: जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2025 को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि उसी रात 11:50 तक है।

विज्ञापन
JEE Main Session-2 Registration Last chance to apply! Last date is near, apply soon
JEE Main 2025 Session 2 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

JEE Main 2025 Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित जेईई मेन सत्र 2 की परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्दी ही समाप्त होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन की विंडो 25 फरवरी 2025 को रात 09 बजे तक खुली रहेगी, जबकि शुल्क भुगतान की सुविधा उसी दिन रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2025 से शुरू की गई थी। उम्मीदवार 25 फरवरी 2025 तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।  
विज्ञापन

परीक्षा की तारीखें

जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2025 का आयोजन 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के बीच संभावित है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी, जहां पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न  

जेईई मेन 2025 में कुल 75 प्रश्न होंगे, जो भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से संबंधित होंगे। परीक्षा का कुल अंक 300 होगा। इस बार कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे। 
 
जेईई मेन 2025 परीक्षा को 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। 

उम्मीदवारों के लिए निर्देश  

जो उम्मीदवार पहले सत्र के लिए आवेदन कर चुके हैं और दूसरे सत्र में भी उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें पहले सत्र का आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करके परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। वे परीक्षा के लिए शहर का चयन कर सकते हैं और शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज  

  • पासपोर्ट साइज की फोटो जिसमें 80% चेहरा दिखाई दे।
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी।
  • कक्षा 10 या समकक्ष परीक्षा के प्रमाणपत्र की स्कैन की हुई प्रति।
  • PwD/PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।

आवेदन की प्रक्रिया  

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।  
  • अब होमपेज में 'जेईई (मुख्य) – 2025 सत्र -2 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र' लिंक पर क्लिक करें।  
  • इसके बाद अपना पंजीकरण पूरा करें और लॉग इन करें।  
  • अंत में आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।  
  • आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed