फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main Session 2: Application correction window opens, corrections till tomorrow, know rules

JEE Main Session 2: जेईई मेन सत्र-2 के आवेदन में सुधार के लिए खुली विंडो, कल तक कर सकेंगे संशोधन, जानें नियम

Thu, 27 Feb 2025 12:42 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 27 Feb 2025 12:42 PM IST
सार

JEE Main Session 2: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सत्र 2 के आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो को खोल दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो इस सुधार विंडो के माध्यम से अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
JEE Main Session 2: Application correction window opens, corrections till tomorrow, know rules
JEE Mains 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JEE Main Session 2 Corrections Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 27 फरवरी को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2025 सत्र-2 के लिए करेक्शन विंडो को खोल दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आवेदन पत्र में संशोधन 28 फरवरी रात 11: 50 बजे तक कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन सत्र 2 में पंजीकरण किया है या जो नए उम्मीदवार हैं, साथ ही जिन्होंने सत्र 1 और 2 दोनों के लिए आवेदन किया है, वे इस सुधार विंडो के माध्यम से अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

जेईई मेन में इन विवरणों में हो सकता है सुधार

  • कोर्स (पेपर)
  • प्रश्न पत्र का माध्यम
  • पात्रता के स्टेट कोड
  • परीक्षा शहर (उपलब्ध विकल्पों के अनुसार)
  • शैक्षणिक योग्यता विवरण (कक्षा 10 और 12)
  • लिंग
  • श्रेणी
  • शुल्क भुगतान (यदि लागू हो)

JEE Main Session 2: इन विवरणों में नहीं हो सकती संशोधन

जिन उम्मीदवारों ने 2 से 25 फरवरी 2025 के बीच केवल सत्र 2 के लिए पंजीकरण किए हैं, उन्हें निम्नलिखित विवरणों में बदलाव करने की अनुमति नहीं होगी:
  1. मोबाइल नंबर
  2. ई-मेल पता
  3. स्थायी और वर्तमान पता
  4. इमरजेंसी कॉन्टेक्ट डिटेल्स
  5. उम्मीदवार की तस्वीर

इन डिटेल्स को बदलने की अनुमति होगी

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम

पंजीकरण के बाद कर सकेंगे सुधार

जेईई मेन सत्र-2 में पंजीकृत उम्मीदवार अपनी आवेदन जमा करने के बाद निम्नलिखित डिटेल्स में सुधार कर सकेंगे:
  • शैक्षणिक योग्यता विवरण (कक्षा 10 और 12)
  • पात्रता के लिए स्टेट कोड
  • जन्म तिथि
  • लिंग
  • श्रेणी
  • उप-श्रेणी/ दिव्यांग
  • हस्ताक्षर
  • पेपर
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार अपने स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा शहर का चयन और परीक्षा का माध्यम भी बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की तारीखें

जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2025 का आयोजन 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के बीच संभावित है। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी, जहां पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को घोषित किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

जेईई मेन 2025 में कुल 75 प्रश्न होंगे, जो भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से संबंधित होंगे। परीक्षा का कुल अंक 300 होगा। इस बार कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे।
 
जेईई मेन 2025 परीक्षा को 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed