फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA JEE Main Result 2022 Session 1 OUT Know How to Download JEE Scorecard at jeemain.nta.nic.in

NTA JEE Main Result 2022 Out: जेईई मेन सेशन-1 रिजल्ट जारी, ऐसे देखें पहले चरण का परिणाम

Mon, 11 Jul 2022 09:16 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 11 Jul 2022 09:16 AM IST
सार

JEE Main Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन (JEE Main) के पहले चरण का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एनटीए ने जेईई मेन की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी थी।

विज्ञापन
NTA JEE Main Result 2022 Session 1 OUT Know How to Download JEE Scorecard at jeemain.nta.nic.in
JEE MAIN 2022 Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NTA JEE MAIN 2022 Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन (JEE Main) के पहले चरण का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2022) के लिए परिणाम दो चरणों में जारी किए जाएंगे। जेईई मेन 2022 के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। 

विज्ञापन

 
पहले चरण के लिए एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर पहले ही जेईई मेन की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी थी। इसमें चार प्रश्नों को ड्रॉप कर दिया गया था। जिनके अंक सामान्यीकरण में जोड़े गए हैं। जेईई मेन परीक्षा परिणाम में देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड की जरूरत होगी। 

विज्ञापन

JEE Main Result: 23 जून से शुरू हुई थी परीक्षा

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा यानी जेईई-मेन (JEE Main) जून 2022 सत्र की शुरुआत 23 जून, 2022 से की गई थी। पहले दिन बी आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम के लिए दो शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके बाद 23 जून से 30 जून, 2022 तक बीटेक व बीई पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा हुई थी। 


इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

JEE Mains Result: कैसे डाउनलोड करें जेईई मेन का रिजल्ट?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई मेन 2022 सत्र 1 रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  5. अब रिजल्ट फाइल स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी संभाल कर रख लें।
विज्ञापन

JEE Advance 2022 के लिए होंगे क्वालीफाई

एनटीए की ओर से जेईई मेन के दूसरे चरण के समापन के बाद दोनों चरणों के लिए संयुक्त एनटीए रैंक जारी की जाएगी। उसी रैंक के आधार पर फाइनल कट ऑफ जारी होगी। इसमें उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए अंकों का उपयोग नहीं किया जाएगा। एनटीए छात्रों द्वारा प्राप्त पर्सेंटाइल स्कोर के सामान्यीकरण के बाद रैंक सूची और कट ऑफ अंक तैयार की जाएगी। शीर्ष 2.50 लाख रैंक उम्मीदवारों को जेईई एडवांस परीक्षा भाग लेने का मौका मिलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed