फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE MAIN Result 2022 Know How to Calculate Percentile of Jee Main Marks

JEE MAIN Result 2022: समझे क्या है जेईई में पर्सेंटाइल का गणित, पढ़ें कैसे पता करना है अपना परिणाम

Mon, 08 Aug 2022 10:33 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 08 Aug 2022 10:33 AM IST
सार

JEE MAIN Result 2022: सबसे पहले छात्रों को यह बात समझने की जरूरत है कि पर्सेंटाइल का मतलब पर्सेंटेज को बिल्कुल भी नहीं होता। इनका दूर-दूर तक कोई भी नाता नही है।

विज्ञापन
JEE MAIN Result 2022 Know How to Calculate Percentile of Jee Main Marks
JEE MAIN Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JEE MAIN Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2022 के सत्र-2 का परिणाम जारी कर दिया गया है। छात्र अब अपना परिणाम एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जा कर चेक कर सकते हैं। परिणाम के साथ ही एनटीए ने छात्रों के श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दिए हैं। जेईई परीक्षा में छात्रों के अंक पर्सेंटाइल के रूप में जारी किए जाते हैं। कई छात्रों को इस विधि को समझने में समस्या आती है। आइए हम इस खबर में आपको पर्सेंटाइल का मतलब और इसे सुलझाने का पूरा तरीका समझाएंगे।

विज्ञापन

क्या होता है पर्सेंटाइल?
सबसे पहले छात्रों को यह बात समझने की जरूरत है कि पर्सेंटाइल का मतलब पर्सेंटेज को बिल्कुल भी नहीं होता। इनका दूर-दूर तक कोई भी नाता नही है। पर्सेंटेज का मतलब है कि आपको हर विषय में 100 में से कितने अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, पर्सेंटाइल का मतलब है कि परीक्षा में कितने उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके अंक आपसे कम आए हैं। जेईई मेन परीक्षा में पर्सेंटाइल का सार यही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे चेक करें अपना पर्सेंटाइल?
पर्सेंटाइल निकालने की विधि बेहद सरल है। उदाहरण के लिए मान लीजिए आपने जेईई परीक्षा में 70 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। इसका मतलब है कि आपने परीक्षा में शामिल हुए 70 फीसदी उम्मीदवारों से अधिक अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन

ऐसे निकाले पर्सेंटाइल
100 x सेशन में कम अंक प्राप्त किए छात्रों की संख्या (मान लेते हैं- 15000) /सेशन में शामिल हुए कुल छात्रों की संख्या (मान लेते हैं 18000) 
100x15000/18000=83.33%

कैसे चेक करें अपना परिणाम?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब आपको हों पेज पर ही सेशम-2 के परिणाम से संबंधित लिंक प्राप्त होगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे आवेदन क्रमांक और रोल नंबर को दर्ज कर के लॉगिन करें। 
  • अब आपका स्कोरकार्ड आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed