फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main July Session 2 Exam to Begins From July 25, Know Important Guidelines

JEE Main 2022: जेईई मेन का दूसरा चरण शुरू, 10 शिफ्ट में होगी बीई-बीटेक की परीक्षा, पढ़ें दिशा-निर्देश

Mon, 25 Jul 2022 08:37 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 25 Jul 2022 08:37 AM IST
सार

JEE Main 2022 July Session Exam : जेईई मेन (JEE Main) के दूसरे चरण यानी जुलाई सत्र की परीक्षा 25 से 29 जुलाई के मध्य आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 06 लाख 29 हजार 778 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। प्रत्येक शिफ्ट में लगभग 60 हजार स्टूडेंट परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
JEE Main July Session 2 Exam to Begins From July 25, Know Important Guidelines
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Mains 2022 Session-2: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (JEE Main) के सेशन-2 की परीक्षा शुरू हो गई है। दूसरे चरण यानी जुलाई सत्र की परीक्षा 25 से 29 जुलाई के मध्य आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश के 500 व विदेश के 17 शहरों में होगी। जेईई मेन दूसरे चरण के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए हैं। पहले दूसरे चरण की जेईई मेन परीक्षा 21 जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था।  

विज्ञापन

बीई-बीटेक परीक्षा 10 शिफ्ट में 24 से 29 जून के मध्य होगी। इसमें कुल 06 लाख 29 हजार 778 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। प्रत्येक शिफ्ट में लगभग 60 हजार स्टूडेंट परीक्षा देंगे। विद्यार्थी एनटीए जेईई मेन की वेबसाइट पर अपना एप्लीकेशन नंबर एवं जन्म तिथि का इस्तेमाल कर प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IIT NIT Admissions: 2023 के पात्रता मानदंड को लेकर परेशानी में लाखों छात्र

सीबीएसई परिणाम जारी होने के बाद कईं स्टूडेंट्स जिन्हें 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त नहीं हुए हैं, वे परेशानी में हैं, कि अगले साल उन्हें आईआईटी व एनआईटी में दाखिला कैसे मिलेगा। करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि ये स्टूडेंट 2023 के शैक्षणिक सत्र के लिए आईआईटी व एनआईटी में प्रवेश लेना चाहते हैं, जबकि वर्ष 2020 से 2022 तक कोरोना काल में आईआईटी व एनआईटी में प्रवेश के लिए योग्यता 12वीं बोर्ड परीक्षा पास रखी गई थी।
परंतु वर्ष 2023 में ये योग्यता क्या रहेगी?, इस संदर्भ में कोई बात स्पष्ट नहीं है। ऐसे में ये स्टूडेंट्स अगले वर्ष में आईआईटी व एनआईटी में प्रवेश ले पाएंगे या नहीं, इस बात से बड़ी परेशानी में आ गए है एनटीए व जेईई एडवांस्ड को चाहिए  जल्द से जल्द वर्ष 2023 की 12वी बोर्ड प्रवेश योग्यता को निर्धरित कर जारी करना चाहिए। 
 

विज्ञापन

JEE Main July Session 2 Exam to Begins From July 25, Know Important Guidelines
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JEE Mains 2022 परीक्षार्थियों के लिए सुझाव

  1. एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए स्वयं के रिपोर्टिंग टाइम पर रिपोर्ट करना है। 
  2. परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिए जाएंगे। 
  3. परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए बार कोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगी।
  4. साथ ही परीक्षार्थियों को थ्री-लेयर मास्क भी दिया जाएगा, जिसे विद्यार्थी को परीक्षा देते समय उपयोग करना अनिवार्य होगा। 
  5. प्रवेश- पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बांये हाथ का अंगूठा का निशान एवं स्वयं की फोटो लगाकर ले जाना होगा।
  6. परीक्षार्थियों को इस प्रारूप में स्वयं के हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र में परीक्षक के सामने ही करने होंगे। 

JEE Mains 2022 परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान

  1. परीक्षार्थी अपने साथ आधार कार्ड या कोई आईडी प्रूफ सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश- पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, सैनेटाइजर व पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लाने होंगे।परीक्षार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रोनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। 
  2. साथ ही मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले कपड़ों को पहनने की भी अनुमति नहीं होगी। 
  3. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर रफ कार्य हेतु छह रफ शीट उपलब्ध करवाई जाएगी, जो नाम व रोल नंबर लिखकर परीक्षा समाप्ति पर लौटानी होगा।
  4. साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा समाप्त होने पर प्रवेश- पत्र एवं सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म को भी दिए गए नियत स्थान पर छोड़ना होगा। 
  5. शारीरिक अक्षम और दिव्यांग स्टूडेंट को परीक्षा के लिए एक घंटा अतिरिक्त दिया जाएगा साथ ही इन्हें स्क्राइब एनटीए द्वारा ही दिया जाएगा।

JEE Mains 2022: आधार नहीं होने पर देना होगा डिक्लरेशन

करिअर काउंसलर आहूजा ने बताया जेईई-मेन आवेदन को आधार से लिंक किया गया था, जिससे वे परीक्षार्थी जिनका नाम, जन्म दिनांक व जेंडर आधार से आवेदन के दौरान वेरिफाई नहीं हुए थे, उन्हें एडमिट कार्ड में दिए गए अंडरटेकिंग को भरकर साथ में ले जाना होगा। साथ ही उन्हें ये अंडरटेकिंग परीक्षा के समय दिखाकर ही प्रवेश  दिया जाएगा, जिस पर एनटीए के स्पेशल परीक्षक के सिग्नेचर कर वहीं जमा करवानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed