{"_id":"67a9bd67bfd1632d2e015fc8","slug":"jee-main-final-answer-key-released-12-questions-removed-download-here-2025-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JEE Main Final Answer Key: जेईई मेन की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, 12 प्रश्नों को हटाया गया; ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Main Final Answer Key: जेईई मेन की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, 12 प्रश्नों को हटाया गया; ऐसे करें डाउनलोड
Mon, 10 Feb 2025 02:19 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:19 PM IST
सार
JEE Main Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन 2025 सत्र 1 के पेपर 1 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अंतिम उत्तर कुंजी की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
JEE Mains 2025
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main Final Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सत्र 1 के पेपर 1 के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी से कुल 12 प्रश्न हटा दिए गए हैं, जो आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध है।
जेईई मेन 2025 उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर और पर्सेंटाइल की गणना कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 का रिजल्ट आधिकारिक सूचना के अनुसार 12 फरवरी को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेईई मेन 2025 उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर और पर्सेंटाइल की गणना कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 का रिजल्ट आधिकारिक सूचना के अनुसार 12 फरवरी को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
22 से 29 जनवरी के बीच हुई थी परीक्षा
बता दें कि जेईई मेन सेशन 1 के पेपर 1 की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। इसके लिए 13.78 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा के दिन कुल उपस्थिति 94.4% दर्ज की गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली की प दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हुई।
विज्ञापन
हटाए गए सवालों के लिए क्या करेगा एनटीए?
मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन्स के लिए यदि कोई विकल्प सही नहीं होता, सवाल गलत होता है या सवाल को हटा दिया जाता है, तो सभी जेईई उम्मीदवारों को, जिन्होंने उस सवाल को प्रयास किया हो या न किया हो, पूरे अंक दिए जाएंगे।यदि सभी विकल्प सही पाए जाते हैं, तो उस सवाल का उत्तर देने वाले सभी उम्मीदवारों को चार अंक (+4) दिए जाएंगे। वहीं, अगर एक से अधिक विकल्प सही होते हैं, तो चार अंक (+4) केवल उन्हीं उम्मीदवारों को दिए जाएंगे जिन्होंने किसी सही विकल्प का चयन किया हो।
न्यूमेरिकल वैल्यू वाले सवालों के लिए भी यदि कोई सवाल गलत पाया जाता है या उसे हटा दिया जाता है, तो उसे हल करने वाले सभी उम्मीदवारों को चार अंक (+4) दिए जाएंगे, क्योंकि ऐसा मानवीय गलती या तकनीकी समस्या के कारण हो सकता है।
JEE Main Final Answer Key 2025: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
- सबसे पहले jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर "JEE Main Final Answer Key 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- फाइनल आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- अब इसको डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X