फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main Admit Card 2022 for Session 1 OUT at jeemain.nta.nic.in Download JEE Hall Ticket Now

JEE Main Admit Card 2022 (OUT): जेईई मेन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हुए, इस तरह करें डाउनलोड

Tue, 21 Jun 2022 03:59 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 21 Jun 2022 03:59 PM IST
सार

JEE Main Admit Card 2022 (OUT):राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जेईई मेन/JEE MAIN 2022 के सत्र 1 परीक्षा का आयोजन 23 जून, 2022 से लेकर 29 जून, 2022 तक किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
JEE Main Admit Card 2022 for Session 1 OUT at jeemain.nta.nic.in Download JEE Hall Ticket Now
JEE Main Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JEE Main Admit Card 2022 (OUT):आखिरकार लंबे इंतजार के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन/JEE MAIN के प्रवेश पत्र (JEE MAIN Admit Card) को जारी कर दिया है। अब इसे डाउनलोड करने का लिंक एक्टिवेट हो चुका है। जिन उम्मीदवारों ने इस बहुचर्चित परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपना प्रवेश पत्र राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर मांगी जा रही जानकारी जैसे पंजीयन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करना होगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Agnipath Recruitment: वायुसेना में अग्निपथ भर्ती के लिए इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
विज्ञापन


JEE Main Admit Card 2022 (OUT):कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जेईई मेन/JEE MAIN 2022 के सत्र 1 परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय, और परीक्षा से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन दी गई है। बता दें कि उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र लेकर ही केंद्र पर पहुंचना होगा अन्यथा उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


JAC Board Result: झारखंड बोर्ड दसवीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम के परिणाम जारी, यहां देखें क्या रहा पास प्रतिशत

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-: 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in  पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JEE Main 2022 के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed