JEE Mains Admit Card: जेईई मेन सत्र-1 के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड; 21 जनवरी से होंगे एग्जाम
JEE Mains Admit Card 2026 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सत्र-1 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक लिंक से तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Mains Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 के हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। अब उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए यह दस्तावेज जरूरी है। सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी, 2026 से शुरू होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करनी होगी। एनटीए ने पहले ही एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जारी कर दी है, जिससे परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल जाएगी।
जेईई मेन परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी और इसे 13 भाषाओं में दो शिफ्ट में लिया जाएगा। यह परीक्षा आईआईटी, एनआईटी और अन्य कॉलेजों में बीई/बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होती है। जेईई मेन 2026 का सत्र-2 अप्रैल 2026 में आयोजित होगा।
परीक्षा का शेड्यूल
जेईई मेन 2026 सत्र-1 की परीक्षा 21, 22, 23 और 24 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए दो शिफ्ट रखी गई हैं: पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक। पेपर 1 के एडमिट कार्ड 17 जनवरी 2026 को जारी किए गए थे।
सत्र-2 की परीक्षा 28 और 29 जनवरी 2026 को होगी, जिसमें पेपर 1 (बीई/बीटेक), पेपर 2A (बी.आर्किटेक्चर), पेपर 2B (बी.प्लानिंग) और पेपर 2A+2B शामिल हैं। इन परीक्षाओं के लिए भी पहली और दूसरी शिफ्ट निर्धारित की गई हैं। एडमिट कार्ड समय आने पर जारी किए जाएंगे।
JEE Main 2026 Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके जेईई मेन 2026 सत्र-1 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “JEE Main Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन विवरण (आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन) दर्ज करें और लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आपका जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- सभी विवरणों को ध्यान से चेक करें और फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट करें।
अगर उम्मीदवारों को सत्र-1 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in
पर ईमेल कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X