फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2025 Session 2 Registration open at jeemain.nta.nic.in; Steps To Apply

JEE Main 2025: जेईई मेन सत्र-2 के लिए आवेदन शुरू, यहां से करें पंजीकरण; देखें दस्तावेज अपलोड करने का तरीका

Sun, 02 Feb 2025 12:34 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 02 Feb 2025 12:34 PM IST
सार

JEE Main 2025 Session 2: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन सत्र-2 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
JEE Main 2025 Session 2 Registration open at jeemain.nta.nic.in; Steps To Apply
JEE Main 2025 Session 2 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

JEE Main 2025 Session 2 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 1 फरवरी को जेईई मेन 2025 सत्र-2 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो खोल दी है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट (jeemain.nta.nic.in) पर जाकर 25 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि रात 9 बजे निर्धारित की गई है, जबकि शुल्क भुगतान की सुविधा उसी दिन रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इससे पहले आवेदन विंडो 31 जनवरी को खुलने वाली थी और 24 फरवरी को बंद होनी थी।

विज्ञापन


परीक्षा संभावित रूप से 1 से 8 अप्रैल के बीच होने वाली है, विस्तृत पेपर और शिफ्ट-वार शेड्यूल बाद में घोषित किया जाएगा।

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही जेईई मेन सत्र-1 के लिए आवेदन कर दिया है, वे अपने खाते में लॉग इन कर सकते हैं, आवेदन पत्र भर सकते हैं और दूसरे सत्र के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। नए उम्मीदवारों, यानी जो इस साल पहली बार जेईई मेन (सत्र 2 में) के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें पहले पंजीकरण करना होगा, फिर अपने आवेदन पत्र भरने होंगे और परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

दस्तावेज अपलोड करने के निर्देश

  • आवेदन करने के दौरान अभ्यर्थियों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, कक्षा 10 या समकक्ष प्रमाण पत्र/अंक पत्र और PwD/PwBD प्रमाण पत्र (जहां भी लागू हो) की स्कैन की गई तस्वीरें अपलोड करनी होंगी।  
  • उम्मीदवारों के पास पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो होनी चाहिए, जिसमें 80 प्रतिशत चेहरा दिखाई दे रहा हो।
  • फाइल का नाम 'फोटोग्राफ' होना चाहिए और इसका आकार जेपीजी/जेपीईजी प्रारूप में 10 केबी से 300 केबी के बीच होना चाहिए।
  • कक्षा 10वीं या समकक्ष प्रमाण पत्र/अंक-पत्र की स्कैन की गई प्रति का नाम 'कक्षा-X प्रमाण पत्र' होना चाहिए तथा इसका आकार 10 केबी से 300 केबी (स्पष्ट रूप से पठनीय) के बीच का पीडीएफ होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "जेईई (मुख्य) – 2025 सत्र -2 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र" लिंक पर क्लिक करें।
  • जेईई मेन 2025 सत्र 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म जमा करें और आगे की आवश्यकता लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed