फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2025 registration last date today at jeemain.nta.nic.in; Will not be extended, apply now

JEE Main 2025: जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, नहीं बढ़ेगी अंतिम तिथि; तुरंत करें पंजीकरण

Fri, 22 Nov 2024 10:58 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 22 Nov 2024 10:58 AM IST
सार

JEE Mains 2025 Registration: जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की आज अंतिम तिथि है। एनटीए ने पूर्व में सूचित किया है कि अंतिम तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। लिहाजा इच्छुक उम्मीदवारों को तुरंत आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
 

विज्ञापन
JEE Main 2025 registration last date today at jeemain.nta.nic.in; Will not be extended, apply now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JEE Mains 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज, 22 नवंबर को संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य मेन (JEE Mains 2025) सत्र 1 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगी। ऐसे उम्मीदवार जिन्हें इस परीक्षा के लिए आवेदन करना है, लेकिन अभी तक किन्हीं कारणों के चलते उन्होंने पंजीकरण नहीं किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाकर पंजीकरण कर लें।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एनटीए पहले ही बता चुका है कि जेईई मेन की आवेदन पत्र भरने की समय सीमा में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को तुरंत पंजीकरण कर लेना चाहिए।

विज्ञापन

26 नवंबर से आवेदन में सुधार का मौका

आवेदन सुधार सुविधा 26 नवंबर से शुरू होगी। सुधार विंडो 27 नवंबर तक दो दिनों के लिए खुली रहेगी। आवेदन सुधार प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल पता, स्थायी और वर्तमान पता, आपातकालीन संपर्क विवरण और उम्मीदवार की तस्वीर को छोड़कर सभी क्षेत्रों में परिवर्तन करने की अनुमति होगी।

22 जनवरी से होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 22 जनवरी और 31 जनवरी को पहले सत्र के लिए जेईई मेन परीक्षा आयोजित करेगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ समय पहले जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। NTA ने बताया, "JEE Main 2025 ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2024 है और इसके बाद कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा।"

विज्ञापन

13 भाषाओं में होगा आयोजन

जेईई (मेन)-2025 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा- 

  • अंग्रेजी
  • हिंदी
  • असमिया
  • बंगाली
  • गुजराती
  • कन्नड़
  • मलयालम
  • मराठी
  • ओडिया
  • पंजाबी
  • तमिल
  • तेलुगु
  • उर्दू

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाएं।
  • मुखपृष्ठ पर, उम्मीदवार अनुभाग पर जाएं।
  • जेईई (मुख्य) – 2025 सत्र -1 पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण भरें और आवेदन पत्र जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed