फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2025: NTA released schedule of JEE Main exam, exams will start from January 22

JEE Main 2025: एनटीए ने जारी किया जेईई मेन परीक्षा का शेड्यूल, 22 जनवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Thu, 02 Jan 2025 08:56 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 02 Jan 2025 08:56 AM IST
सार

JEE Main 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। सत्र 1 का आयोजन 22 से 30 जनवरी तक होगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
JEE Main 2025: NTA released schedule of JEE Main exam, exams will start from January 22
JEE Mains 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2025: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2025) परीक्षा के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। सत्र 1 की परीक्षाएं 22 जनवरी से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे और अगले सप्ताह सिटी स्लिप जारी होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए खुद को पंजीकृत कराया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपडेट न चूकने के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
विज्ञापन


एजेंसी ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए देशभर के विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। विदेशों में भी 15 केंद्र बनाए गए हैं। जेईई मेन सत्र 2 का आयोजन 1 से 8 अप्रैल, 2025 तक किया जाएगा। सत्र 1 के परिणाम जारी होने के बाद इसके लिए पंजीकरण शुरू होगा।
विज्ञापन

JEE Main 2025 Exam Schedule: जेईई मेन परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा तिथि पेपर शिफ्ट
22, 23, 24, 28, 29 जनवरी  पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक) पहली पाली (सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक)
दूसरी पाली (अपराह्न 3:00 बजे से 6:00 बजे तक)
30 जनवरी पेपर 2ए (बी. आर्क), पेपर 2बी (बी. प्लानिंग) और पेपर 2ए और 2बी (बी. आर्क और बी. प्लानिंग दोनों) दूसरी पाली (अपराह्न 3:00 बजे से 6:00 बजे तक)

एनटीए ने परीक्षा पैटर्न में किया संशोधन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2025 परीक्षा पैटर्न में संशोधन किया है। संशोधित अधिसूचना के अनुसार, पेपर 1 और 2 दोनों से सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न हटा दिए गए हैं। अब सेक्शन बी के सभी पांच प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है। एनटीए ने दोनों पेपर के सेक्शन बी में -1 की नेगेटिव मार्किंग भी शुरू की है।



परीक्षण एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन्स 2025 के सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्नों को बंद करने के अपने निर्णय की घोषणा की है। ये वैकल्पिक प्रश्न कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू किए गए थे।

जेईई मेन परीक्षा पैटर्न

जेईई मेन 2025 संशोधित पैटर्न के अनुसार, सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न शामिल नहीं होंगे। जेईई मेन में प्रत्येक विषय में केवल 5 प्रश्न होंगे और छात्रों को सभी 5 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। जेईई मेन 2025 पाठ्यक्रम में तीन विषयों- भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित के विषय शामिल हैं। जेईई मेन 2025 परीक्षा में 3 पेपर होंगे बीटेक, बीई के लिए पेपर 1, बीआर्क के लिए पेपर 2ए और बीप्लान के लिए 2 बी। जेईई मेन 2025 पेपर 1 में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। 

परीक्षा सिटी स्लिप ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, JEE Main 2025 परीक्षा शहर सूचना पर्ची के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा।
  • अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • अपनी अग्रिम शहर सूचना पर्ची देखें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed