फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2025 correction window will open tomorrow at jeemain.nta.nic.in; deadline November 27

JEE Main 2025: जेईई मेन के आवेदन पत्र में हो गई है कोई गलती, तो मिलेगा सुधार का मौका; कल खुलेगी करेक्शन विंडो

Mon, 25 Nov 2024 01:54 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 25 Nov 2024 01:54 PM IST
सार

JEE Mains 2025: जेईई मेन सत्र 1 के आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए एनटीए जल्द ही सुधार विंडो खोलने वाला है। उम्मीदवार यदि आवेदन पत्र में निर्धारित क्षेत्रों में बदलाव करना चाहते हैं, तो इस दौरान वे ऐसा कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
JEE Main 2025 correction window will open tomorrow at jeemain.nta.nic.in; deadline November 27
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

JEE Main 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल, 26 नवंबर से जेईई मेन के आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोलेगी। पंजीकरण करते समय आवेदन पत्र में दर्ज हुई गलत जानकारी को इस दौरान ठीक करने का अवसर मिलेगा। उम्मीदवार आधिकारिक कल सुधार विंडो खुलने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

विज्ञापन


जेईई मेन आवेदन पत्र 2025 में सुधार करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2024 रात 11:50 बजे तक है। उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में आवश्यक परिवर्तन करने के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

इन विवरणों में कर सकते हैं सुधार

एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थी आवेदन पत्र में यहां बताए विवरणों को ही संपादित कर सकेंगे: 

  • अपना नाम
  • श्रेणी
  • शहर
  • माध्यम
  • शैक्षणिक योग्यता
  • पाठ्यक्रम
  • पैन कार्ड नंबर
  • जन्म तिथि
  • लिंग
  • हस्ताक्षर


हालांकि, अभ्यर्थी अपना मोबाइल नंबर, ईमेल पता, निवासी पता, फोन नंबर और आपातकालीन संपर्क विवरण संपादित नहीं कर सकेंगे।

पहला सत्र जनवरी में और दूसरा अप्रैल 2025 में आयोजित किया जाना है। जेईई मेन 2025 परीक्षा 22 जनवरी से 31 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

आवेदन पत्र में सुधार कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने जेईई मेन 2025 आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं:

  • जेईई मेन 2025 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाएं।
  • अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। 
  • लॉग इन करने के बाद, उपलब्ध "जेईई मेन आवेदन पत्र 2025 सुधार लिंक" पर क्लिक करें।
  • दिए गए निर्देशों को पढ़ें और जेईई मेन सुधार विंडो 2025 के लिए 'आगे बढ़ें' बटन पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • यदि आवश्यक हो तो आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार करें उपलब्ध "सबमिट" बटन पर क्लिक करें और जेईई मेन सुधार शुल्क का भुगतान करें।
  • सुधार करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें और प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक इसे सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed