{"_id":"67456cf173418fccee09485d","slug":"jee-main-2025-correction-window-opens-today-at-jeemain-nta-nic-in-check-list-of-changes-allowed-2024-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JEE Main 2025: जेईई मेन के लिए खुली सुधार विंडो; इन विवरणों में कर सकते हैं संशोधन, इस दिन होगी परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Main 2025: जेईई मेन के लिए खुली सुधार विंडो; इन विवरणों में कर सकते हैं संशोधन, इस दिन होगी परीक्षा
Tue, 26 Nov 2024 12:08 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:08 PM IST
सार
JEE Main 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने जेईई मेन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार लिए सुधार विंडो खोल दी है, जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटी रह गई है, वे नीचे दिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन
JEE Mains 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 26 नवंबर को संयुक्त प्रवेश परीक्षा ( JEE) मेन 2025 के लिए आवेदन फॉर्म सुधार विंडो खोल दी है, जिन उम्मीदवारों ने (jeemain.nta.nic.in) पर परीक्षा के लिए आवेदन किया था और उन्हें अपने फॉर्म में बदलाव करने की आवश्यकता है, वे 27 नवंबर तक ऐसा कर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा 22 से 31 जनवरी, 2025 तक होगी। जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगा। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू विषयों के लिए आयोजित होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इन विवरणों मे नहीं कर सकते हैं संशोधन
सुधार विंडो के दौरान, उन्हें अपना मोबाइल नंबर, ईमेल पता, स्थायी/वर्तमान पता, आपातकालीन संपर्क विवरण और फोटो बदलने/अपडेट करने की अनुमति नहीं है।
अभ्यर्थी निम्न में से किसी एक को अपडेट कर सकते हैं:
नाम
मां का नाम
पिता का नाम
इन सभी क्षेत्रों में कर सकते हैं बदलाव
कक्षा 10/समकक्ष विवरण
कक्षा 12/समकक्ष विवरण
पैन नंबर
जन्म तिथि
लिंग
वर्ग
उप श्रेणी
दिव्यांग स्थिति
हस्ताक्षर
सुधार विंडो के दौरान, उन्हें अपना मोबाइल नंबर, ईमेल पता, स्थायी/वर्तमान पता, आपातकालीन संपर्क विवरण और फोटो बदलने/अपडेट करने की अनुमति नहीं है।
अभ्यर्थी निम्न में से किसी एक को अपडेट कर सकते हैं:
नाम
मां का नाम
पिता का नाम
इन सभी क्षेत्रों में कर सकते हैं बदलाव
कक्षा 10/समकक्ष विवरण
कक्षा 12/समकक्ष विवरण
पैन नंबर
जन्म तिथि
लिंग
वर्ग
उप श्रेणी
दिव्यांग स्थिति
हस्ताक्षर
आवेदन पत्र में सुधार के दौरान इन दिशानिर्देशों का रखें ख्याल
- जिन अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन पत्र में गलत या अनुचित जानकारी दी है, उन्हें अस्वीकार कर दिया जाएगा या उनके प्रवेश पर विचार नहीं किया जाएगा।
- जेईई मेन्स 2025 आवेदन फॉर्म सुधार सुविधा जनवरी और अप्रैल दोनों चरणों के लिए अलग-अलग उपलब्ध होगी।
- आवेदन पत्र सुधार दिशा-निर्देशों के अनुसार, फॉर्म सुधार के दौरान सभी विवरण संशोधन के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं।
- जिन सूचनाओं को संशोधित किया जा सकता है, उनके बारे में विवरण जेईई मेन्स ब्रोशर में उपलब्ध कराया गया है।
- अभ्यर्थियों को कुछ परिवर्तनों के लिए भी शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है, जैसे कि एससी, एसटी से सामान्य, ओबीसी-एनसीएल श्रेणी में परिवर्तन।
कमेंट
कमेंट X