फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2024 BTech exam tomorrow; here are guidline, things to carry and exam pattern

JEE Main 2024: जेईई मेन बीटेक परीक्षा कल, यहां देखें जरूरी दिशानिर्देश और परीक्षा पैटर्न

Fri, 26 Jan 2024 12:18 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 26 Jan 2024 12:18 PM IST
सार

JEE Main 2024: जेईई मेन बीटेक पेपर 1 परीक्षा कल से आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। यहां परीक्षा से जुड़े कुछ जरूरी दिशानिर्देश बताए गए हैं, जिन्हें हर अभ्यर्थी को अच्छे से समझ लेना चाहिए।

विज्ञापन
JEE Main 2024 BTech exam tomorrow; here are guidline, things to carry and exam pattern
jee main 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2024: संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (जेईई मेन 2024) बीटेक पेपर 1 परीक्षा कल से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को वैध आईडी कार्ड के साथ जेईई मेन बीटेक एडमिट कार्ड 2024 को परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को परीक्षा आयोजित करेगी।

विज्ञापन


पेपर 1 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन हॉल टिकट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके जेईई मेन्स परीक्षा केंद्र देख सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


जेईई मेन बीटेक पेपर 1 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगी और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। जेईई मेन्स पेपर 1 में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) और संख्यात्मक प्रश्न होंगे, जिनमें गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान को समान महत्व दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीए ने हाल ही में ड्रेस कोड नियमों, परीक्षा हॉल के अंदर निषिद्ध वस्तुओं और परीक्षा के दौरान पालन किए जाने वाले दिशानिर्देशों की घोषणा की है। अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने वालों को 3 वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

जेईई मेन 2024: बीटेक परीक्षा पैटर्न

जेईई मेन बीटेक पेपर 2024 में 300 अंकों के 90 प्रश्न होंगे। प्रत्येक विषय में दो खंड होंगे - एमसीक्यू और संख्यात्मक प्रश्न। छात्रों को सेक्शन बी में 10 में से केवल पांच प्रश्नों को करना होगा। दोनों सेक्शन में नकारात्मक अंकन होगा।

अंकन योजना

अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा, और अटेम्प्ट नहीं किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।

जेईई मेन्स 2024: ले जाने योग्य चीजें

उम्मीदवारों को एनटीए जेईई परीक्षा केंद्र और हॉल के अंदर निम्नलिखित चीजें ले जाने की अनुमति होगी।

  • जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड
  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड किया गया विधिवत भरा हुआ स्व-घोषणा पत्र
  • एक साधारण पारदर्शी काला या नीला बॉलपॉइंट पेन
  • अतिरिक्त फोटो, उपस्थिति पत्रक पर चिपकाया जाना है
  • व्यक्तिगत पारदर्शी पानी की बोतल
  • यदि उम्मीदवार मधुमेह रोगी है तो चीनी की गोलियां या केला, सेब, संतरा जैसे फल
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed