फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2023 Answer Key, Question Paper, Recorded Response Challenge Window to be Close Today

JEE Main 2023: जेईई मेन प्रश्न-पत्र, उत्तर कुंजी और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स पर आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका

Sat, 04 Feb 2023 05:51 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 04 Feb 2023 05:51 PM IST
सार

JEE Main 2023 Answer Key: जेईई मेन एग्जाम पूर्णतः कंप्यूटर बेस्ड होने के कारण एनटीए द्वारा पारदर्शिता दिखाते हुए विद्यार्थियों के प्रश्न-पत्र व रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स के साथ जेईई मेन के सभी प्रश्न-पत्रों की प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
JEE Main 2023 Answer Key, Question Paper, Recorded Response Challenge Window to be Close Today
JEE Main 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Main 2023 Answer Key Challenge Window: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन जनवरी सेशन की परीक्षा के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार देर रात स्टूडेंट्स के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स, प्रोविजनल आंसर एवं प्रश्न-पत्र जारी किए थे। जनवरी सेशन की परीक्षा 24 जनवरी से एक फरवरी के मध्य संपन्न हुई थी। पहले चरण में 9.15 लाख स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। जेईई मेन एग्जाम पूर्णतः कंप्यूटर बेस्ड होने के कारण एनटीए द्वारा पारदर्शिता दिखाते हुए विद्यार्थियों के प्रश्न-पत्र व रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स के साथ जेईई मेन के सभी प्रश्न-पत्रों की प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। विद्यार्थियों को आंसर-की को चैलेंज करने का मौका भी दिया गया है। 

विज्ञापन

 

इस संदर्भ में एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार स्टूडेंट चार फरवरी रात आठ बजे तक उत्तर कुंजी को चैलेंज कर सकते हैं और प्रश्न-पत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स डाउनलोड कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और प्रश्न-पत्र हटा लिए जाएंगे, अतः समय रहते डाउनलोड कर लेना चाहिए। स्टूडेंट जेईई मेन वेबसाइट पर दिए विकल्प पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड अथवा जन्म दिनांक भरकर अपना प्रश्न-पत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्न-पत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स में विद्यार्थियों द्वारा दिए गए प्रश्न के उत्तर तथा उत्तरों का स्टेटस को भी जारी किया गया है, अर्थात यह स्पष्ट कर दिया गया है कि विद्यार्थी ने उस संबंधित प्रश्न का क्या उत्तर दिया है या नहीं दिया है, या मार्क ऑफ रिव्यू में रखा है या मॉर्क ऑफ रिव्यू में रखकर उत्तर दिया है। डाउनलोड किए गए प्रश्न-पत्र पर विद्यार्थी का नाम, एप्लीकेशन नंबर एवं रोल नंबर अंकित है, साथ ही विद्यार्थी के प्रश्न-पत्र में प्रत्येक प्रश्न उसकी क्वेश्चन आईडी एवं उसके आंसर को भी ऑप्शन आईडी के साथ दर्शाया गया है। 

 

विज्ञापन

JEE Main 2023 आंसर की चैलेंज करने की प्रक्रिया

विद्यार्थियों के सामने उनके पूरे 75 प्रश्न अलग-अलग क्वेश्चन आईडी के रुप में प्रदर्शित है एवं उस क्वेश्चन का सही आंसर भी करेक्ट ऑप्शन आईडी के रुप में मिलेगा। स्टूडेंट इस क्वेश्चन आईडी और ऑप्शन आईडी को डाउनलोड किए गए प्रश्न-पत्र से मिलाकर अपने द्वारा दिए गए उत्तरों की जांच कर सकता है। संशय की स्थिति में उसके सामने दिए गए चारों उत्तरों के ऑप्शन आईडी के विकल्पों में सही विकल्प को चुनकर चैलेंज कर सकता है। 

 

JEE Main Answer Key Challenge 200 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क

प्रत्येक चैलेंज किए गए क्वेश्चन के लिए स्टूडेंट को 200 रुपये का शुल्क प्रोसेसिंग फीस के रुप में देना होगा, जोकि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से देय होगा। यह प्रोसेसिंग फीस नॉन रिफंडेबल है। स्टूडेंट एक या एक से अधिक प्रश्नों को भी चैलेंज कर सकता है। इसके साथ ही चैलेंज किए गए प्रश्नों के लिए संबंधित दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड भी कर सकता है। इस प्रक्रिया के उपरांत स्टूडेंट को प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। जेईई मेन जनवरी अटेम्प्ट का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed