JEE Main 2022: जेईई मेन दूसरे चरण के आवेदन के लिए एक और मौका, एनटीए फिर खोलेगा रजिस्ट्रेशन विंडो
JEE Main 2022: जेईई-मेन के दूसरे अटेम्प्ट की आवेदन प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद बहुत से विद्यार्थी दूसरे चरण के लिए आवेदन करने से चूक गए थे। इसलिए स्टूडेंट्स को एक और मौका दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Main 2022 Application Window ReOpen: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जा रही देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई-मेन के दूसरे अटेम्प्ट (JEE Main 2022 Session 2) के लिए आवेदन हेतु स्टूडेंट्स को एक और मौका दिया जाएगा।
इसकी सूचना शुक्रवार, 01 जुलाई को एनटीए (NTA) द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इसके पीछे सीबीएसई (CBSE) और सीआईएससीई (CISCE) बोर्ड परीक्षाओं समेत कई कारण शामिल थे।
एनटीए ने विद्यार्थियों के हित में लिया निर्णय
अंतिम तिथि के बाद इन विद्यार्थियों द्वारा एनटीए को दूसरे अटेम्प्ट के आवेदन प्रक्रिया पुनः शुरू करने की मांग की गई, जिसके बाद एनटीए द्वारा शुक्रवार को इस संदर्भ में सूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार जेईई-मेन जून अटेम्प्ट के परिणाम के उपरान्त विद्यार्थियों को दूसरे अटेम्प्ट के लिए आवेदन करने का पुनः मौका दिया जाएगा। इसका बड़ा कारण इस वर्ष दूसरे अटेम्प्ट के लिए विद्यार्थियों को अलग से आवेदन करना अनिवार्य था, अन्यथा वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते थे। इसे देखते हुए एनटीए द्वारा विद्यार्थियों के हित में यह निर्णय लिया गया।
जेईई-मेन दूसरे अटेम्प्ट 1 लाख 50 हजार से अधिक आवेदन
हालांकि, जेईई-मेन के दूसरे अटेम्प्ट के लिए 1 लाख 50 हजार से अधिक विद्यार्थी पूर्व में नए कैंडिडेट के रूप में आवेदन कर चुके हैं एवं पहले अटेम्प्ट में 09 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा दे चुके हैं। ऐसे में जेईई-मेन 2022 के लिए यूनिक कैंडिडेट की संख्या 10 लाख से अधिक होगी। विद्यार्थियों को दूसरे अटेम्प्ट की आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए जेईई-मेन की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपडेट रहना होगा।
जेईई मेन 2022 पहले चरण के रिजल्ट जल्द
हालांकि, अभी जेईई मेन 2022 पहले चरण के रिजल्ट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि ऐसी संभावना है कि जेईई-मेन के दूसरे अटेम्प्ट के रजिस्ट्रेशन की तिथियों के साथ ही सेशन-1 यानी पहले चरण के रिजल्ट भी जारी किए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X