NTA JEE Main 2021: एनटीए जल्द जारी करने वाला है प्रवेश पत्र, अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
जेईई मेन मई (सत्र 4) की परीक्षा 26, 27, 31 अगस्त, 1 और 2 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन मई (सत्र 4) के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने जा रहा है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
7.32 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
बता दें कि जेईई मेन 2021 का चौथा और आखिरी सत्र मूल रूप से मई में आयोजित किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यह परीक्षा 26, 27, 31 अगस्त, 1 और 2 सितंबर को आयोजित की जाएगी। 15 जुलाई तक जेईई (मेन) 2021 सत्र 4 के लिए कुल 7.32 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
एनटीए जेईई मेन 2021: अभ्यर्थी ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं अपना प्रवेश पत्र
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: 'एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन करने के लिए अपनी पंजीकृत आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: जेईई मेन प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: इसे डाउनलोड करें और भविष्य में आने वाले इस्तेमाल के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
ऐसा रहा था जेईई मेन 2021 सत्र 3 का परिणाम
गौरतलब है कि एनटीए ने 6 अगस्त को जेईई मेन सत्र 3 का परिणाम जारी कर दिया था। जेईई मेन 2021 सत्र 3 सफलतापूर्वक 20, 22, 25 और 27 जुलाई को आयोजित किया गया था। कुल 17 अभ्यर्थियों ने जेईई मेन में शत- प्रतिशत अंक हासिल किया था। इस बार परीक्षा 13 भाषाओं-अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X