फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2021 Refund of duplicate fee after the May session 

जेईई मेन 2021: अभ्यर्थी मई सत्र के बाद कर सकेंगे डुप्लीकेट शुल्क वापसी के लिए आवेदन

Sat, 27 Mar 2021 01:50 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 27 Mar 2021 01:50 PM IST
सार

एनटीए ने डुप्लीकेट फीस वापसी को लेकर अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
JEE Main 2021 Refund of duplicate fee after the May session 
जेईई मेन 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त प्रवेश परीक्षा ( जेईई मेन 2021) की डुप्लीकेट फीस मई सत्र की परीक्षा के बाद आवेदकों को वापस कर दी जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इस बात की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के जरिए दी है। इसे लेकर 26 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि अभ्यर्थी डुप्लीकेट फीस वापसी के लिए मई सत्र के बाद आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थी इस विषय में जारी अधिसूचना को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। दरअसल, अभ्यर्थी जेईई मेन परीक्षा के मई सत्र के ऑनलाइन फॉर्म करेक्शन के बाद डुप्लीकेट फीस के लिए दावा कर सकते हैं। एनटीए ऐसे अभ्यर्थियों का डाटा एकत्रित करेगा जिन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग प्रणाली के जरिए किसी सत्र के लिए दोहरी फीस जमा की है। जांच के बाद अभ्यर्थियों को फीस वापस कर दी जाएगी। अगर किसी अभ्यर्थी को डुप्लीकेट फीस रिफंड को लेकर जानकारी चाहिए तो वह jeemain@nta.ac.in पर मेल कर इसे हासिल कर सकता है। इसके अलावा अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 के जरिए भी पूछताछ कर सकते हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थी एक सत्र की और सारे सत्रों की डुप्लीकेट फीस रिफंड के लिए एक बार में ही और अलग-अलग भी आवेदन कर सकते हैं। इस साल मार्च सत्र के लिए जेईई मेन परीक्षा 6.21 लाख विद्यार्थियों ने दी थी। जेईई मेन 2021 अप्रैल सत्र की परीक्षा 27 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल के बीच होगी। जेईई मेन मार्च सत्र की परीक्षा 15 मार्च से लेकर 18 मार्च के बीच हुई थी। देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जेईई मेन के मार्च सत्र की परीक्षा 15 मार्च, 16 मार्च, 17 मार्च और 18 मार्च को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed