फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE main 2020 postponed to last week of May, admit card after April 15

JEE Main 2020: 15 अप्रैल के बाद जारी होगा प्रवेश पत्र, मई के आखिरी हफ्ते में होगी परीक्षा

Tue, 31 Mar 2020 10:13 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 31 Mar 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
JEE main 2020 postponed to last week of May, admit card after April 15
जेईई मेन 2020 - फोटो : अमर उजाला

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को जेईई मेन 2020 परीक्षा के स्थगित होने को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें बताया गया है कि जेईई मेन की परीक्षा मई के आखिरी हफ्ते में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 अप्रैल के बाद जारी होगा। इससे पहले 18 मार्च को एनटीए ने जेईई मेन 2020 की परीक्षा को स्थगित करने को लेकर एक और नोटिफिकेशन जारी किया था जिसमें बताया गया था कि 5, 7, 9 और 11 अप्रैल को होने वाली जेईई की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है उसमें बताया गया है कि इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 15 अप्रैल के बाद जारी किया जाएगा और परीक्षा मई के आखिरी हफ्ते में होगी। गौरतलब है कि इस वक्त देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म होगा। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कपड़ों पर कितनी देर जीवित रहता है कोरोना वायरस?
विज्ञापन
विज्ञापन



कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए ही जेईई मेन की परीक्षा को स्थगित किया गया था। एनटीए का कहना है कि अभ्यर्थियों को इस परीक्षा को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एनटीए के नोटिफिकेशन को ट्वीट किया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed