फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Main 2020 january exam answer key OMR sheet download date time NTA JEE Mains official website

JEE Main 2020: आज यहां देख सकते हैं परीक्षा की आंसर-की और ओएमआर शीट

Mon, 13 Jan 2020 10:03 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 13 Jan 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
JEE Main 2020 january exam answer key OMR sheet download date time NTA JEE Mains official website
सांकेतिक तस्वीर

इंजीनियरिंग के स्नातक कोर्सेज (BTech/ BE / BPlanning /BArch) के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Examination - JEE Main January 2020) का आयोजन 6 से  9 जनवरी 2020 तक किया गया था। तब से ही अभ्यर्थियों को परीक्षा की आंसर-की और अपने ओएमआर शीट जारी होने का इंतजार है। लेकिन अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) द्वारा आज किसी भी समय जेईई मेन की आंसर-की और अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट जारी किए जाने की संभावना है। ये जानकारी खुद एनटीए निदेशक विनीत जोशी ने दी है।

विज्ञापन


ये जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आपको इनके लिए सीधा लिंक इस खबर में भी उपलब्ध मिलेगा।
विज्ञापन


आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को उस पर आपत्ति दर्ज करने का भी मौका दिया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑनलाइन विंडो एक सप्ताह तक खुला रहेगा। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति सवाल एक हजार रुपये शुल्क देना होगा। सभी आपत्तियों की जांच व निराकरण के बाद एनटीए फाइनल आंसर-की जारी करेगा। उसी के आधार पर परिणाम भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : National Youth Day: कहानी उन युवाओं की, जो आपको भी सपने पूरे करने का हौसला देंगे


बता दें कि जनवरी 2020 में हुए जेईई मेन में देशभर से करीब 11 लाख अभ्यर्थी इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग की परीक्षाओं में शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने किया। एनटीए द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इसके परिणाम की घोषणा 31 जनवरी 2020 को की जाएगी।

जनवरी परीक्षा के परिणाम की घोषणा के बाद अप्रैल 2020 में होने वाले जेईई मेन की प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी। अप्रैल में जेईई मेन का आयोजन 3 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल 2020 तक प्रस्तावित है।

एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed