फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced Answer Key 2022 Released at jeeadv.ac.in sarkari result

JEE Advanced Answer Key 2022: जेईई एडवांस 2022 की उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक दर्ज करा लें आपत्ति

Sat, 03 Sep 2022 11:24 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 03 Sep 2022 11:24 AM IST
सार

JEE Advanced Answer Key 2022: IIT Bombay की ओर से JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन बीते रविवार 28 अगस्त, 2022 को किया गया था।

विज्ञापन
JEE Advanced Answer Key 2022 Released at jeeadv.ac.in sarkari result
JEE Advanced Answer Key 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JEE Advanced Answer Key 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे/IIT Bombay ने JEE Advanced 2022 परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को आज शनिवार, 03 सितंबर, 2022 को जारी किया गया है। अब यह ऑनलाइन मोड में पोर्टल पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस साल इंजीनियरिंग केपाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित JEE Advanced 2022 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट  jeeadv.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए हम बताते हैं आपको इसकी पूरी प्रक्रिया....

विज्ञापन

JEE Advanced Answer Key 2022 Released at jeeadv.ac.in sarkari result
JEE Advanced Answer Key 2022 - फोटो : Social Media

JEE Advanced Answer Key 2022: इस तारीख को हुई थे परीक्षा
IIT Bombay की ओर से JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन बीते रविवार 28 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर-1 का आयोजन सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया गया था। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 02.30 बजे से लेकर शाम 05.30 बजे तक हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Advanced Answer Key 2022 Released at jeeadv.ac.in sarkari result
JEE Advanced Answer Key 2022 - फोटो : Social Media

JEE Advanced Answer Key 2022: इस तारीख तक दर्ज करा लें आपत्ति
JEE Advanced 2022 परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम है। इस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं वे 04 सितंबर, 2022 को शाम 05 बजे तक अपनी आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दर्ज करा लें। 

विज्ञापन

JEE Advanced Answer Key 2022 Released at jeeadv.ac.in sarkari result
JEE Advanced Answer Key 2022 - फोटो : Amar Ujala

ऐसे चेक करें उत्तर कुंजी

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Announcements के सेक्शन में जाएं।
  • अब आपको  JEE (Advanced) 2022 उत्तर कुंजी का लिंक मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करें।
  • अब प्रश्न पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • अब उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर होम पेज पर दिखाई दे रहे  Candidate Portal के लिंक पर जाकर लॉगिन कर के आपत्ति दर्ज कराएं।

JEE Advanced Answer Key 2022 Released at jeeadv.ac.in sarkari result
JEE Advanced Answer Key 2022 - फोटो : Amar Ujala
कब जारी होंगे परिणाम?
IIT Bombay की ओर से जारी की गई अंतरिम उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों की पहले विशेषज्ञों की टीम द्वारा समीक्षा की जाएगी। इस समीक्षा के बाद आईआईटी बॉम्बे एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। इसी उत्तर कुंजी पर परिणाम भी आधारित होंगे। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक जेईई एडवांस परीक्षा, 2022 के परिणाम 11 सितंबर, 2022 को जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed