फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced AAT 2024 notification out; exams on June 12 apply link here jeeadv.ac.in

JEE Advanced AAT 2024: जून से करें जेईई एडवांस्ड एएटी के लिए आवेदन, यहां जानें पंजीकरण तिथि और अन्य विवरण

Thu, 23 May 2024 07:48 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 23 May 2024 07:48 PM IST
सार

JEE Advanced AAT 2024 Notification Out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने आधिकारिक तौर पर आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) 2024 के लिए परीक्षा केंद्र की सूची और पंजीकरण के तारीखों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार जून से आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
JEE Advanced AAT 2024 notification out; exams on June 12 apply link here jeeadv.ac.in
JEE Advanced AAT 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

JEE Advanced AAT 2024 Notification Out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट या एएटी 2024 के लिए परीक्षा केंद्र की सूची और पंजीकरण तिथियां जारी कर दी हैं। जेईई एडवांस 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार 9 जून 10.00 बजे से आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून, 2024 शाम 5.00 बजे तक है।

विज्ञापन


आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी 2024) आईआईटी रूड़की, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी में आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में स्नातक में प्रवेश के लिए आयोजित एक अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा 12 जून को पेन और पेपर मोड में आयोजित होने वाली है। परिणाम अस्थायी रूप से 14 जून (शनिवार) को शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


जेईई (एडवांस्ड) 2024 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार एएटी 2024 में उपस्थित होने के पात्र हैं। एएटी उत्तीर्ण करने के अलावा, कक्षा 12 (या समकक्ष) बोर्ड परीक्षा में प्रदर्शन का मानदंड बीआर्क कार्यक्रम में प्रवेश के लिए समान रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे कर सकेंगे आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद, AAT 2023 के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरकर सबमिट कर दें।
  • सबमिट किए गए फॉर्म की जांच करके डाउनलोड कर लें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed