JEE Advanced 2026 Exam Date: जेईई एडवांस्ड की परीक्षा तिथि घोषित, मई में होंगे एग्जाम; जल्द जारी होगा शेड्यूल
JEE Advanced 2026 Exam Date OUT: आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। इस साल परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी। रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2026 में शुरू होने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Advanced 2026 Exam Date: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने आधिकारिक रूप से जेईई एडवांस्ड 2026 की एग्जाम डेट घोषित कर दी है। इस साल, जेईई एडवांस्ड 17 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड मोड (CBT) में होगी और इसमें दो पेपर शामिल होंगे। जेईई एडवांस्ड भारत का सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम है, जिसमें सफल उम्मीदवारों को बीटेक, बीएस, बीआर्क, डुअल डिग्री और इंटीग्रेटेड एमटेक/एमएससी प्रोग्राम में प्रवेश मिलता है।
इस परीक्षा में लगभग 2.5 लाख जेईई मेन क्वालिफायर प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं। परीक्षा का सिलेबस फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स पर आधारित होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अप्रैल 2026 में शुरू होने की संभावना है। परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और अपडेट्स IIT जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध होंगे।
जेईई मेन अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे NITs, IIITs और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (CFTIs) में BE/BTech प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इसके अलावा, जेईई मेन का पेपर बी.आर्क और बी.प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए भी आयोजित किया जाता है। दोनों सत्रों के बेस्ट NTA स्कोर के आधार पर छात्रों की रैंक जारी की जाती है।
एग्जाम पैटर्न
जेईई एडवांस्ड का क्वेश्चन पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। कैंडिडेट्स एग्जाम के दौरान किसी भी समय अपनी पसंदीदा भाषा चुन सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उनके बीच स्विच भी कर सकते हैं। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
एग्जाम दो सेशन में आयोजित किया जाएगा। पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, पेपर 1 सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होने की संभावना है। अंतिम और आधिकारिक शेड्यूल IIT जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट पर जल्द ही जारी किया जाएगा
कमेंट
कमेंट X