फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2025 official question papers out for paper 1, 2; Answer key on 26 May at jeeadv.ac.in

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र जारी, 26 मई को आएगी उत्तर कुंजी

Mon, 19 May 2025 09:04 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 19 May 2025 09:04 AM IST
सार

JEE Advanced 2025: आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस्ड के लिए आधिकारिक प्रश्नपत्र जारी किए हैं। दोनों पेपरों के लिए प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध हैं। परीक्षा का आयोजन 18 मई को किया गया।
 

विज्ञापन
JEE Advanced 2025 official question papers out for paper 1, 2; Answer key on 26 May at jeeadv.ac.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

JEE Advanced 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड 2025 के लिए आधिकारिक प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in. पर जाकर पेपर-वार पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। प्रश्न पत्र पेपर 1 और पेपर 2, दोनों के लिए अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

18 मई को हुई थी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन 18 मई को आईआईटी और अन्य प्रतिभागी संस्थानों में इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया गया था। परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए और दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शिफ्ट 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।

पहले सत्र में पेपर 1 आयोजित किया गया था, जबकि दूसरे सत्र में पेपर 2 का संचालन किया गया था। दोनों पेपर में तीन खंड शामिल थे - भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित। प्रत्येक प्रश्न पत्र में कुल 54 प्रश्न थे। प्रत्येक खंड से 18 प्रश्न पूछे गए थे।

विशेषज्ञों के विश्लेषण के अनुसार, गणित खंड सबसे कठिन खंड साबित हुआ जबकि रसायन विज्ञान सबसे आसान खंड रहा। कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक 22 मई को और जेईई एडवांस्ड उत्तर कुंजी 2025 26 मई को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को 27 मई तक अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां, यदि कोई हो, उठाने की अनुमति होगी।

रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार और घोषित किया जाएगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आईआईटी बीटेक प्रवेश के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) काउंसलिंग 2025 में भाग लेने के पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed