फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2024 registration schedule revised, Check new dates to apply at jeeadv.ac.in here

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड पंजीकरण की तिथि बदली, 21 अप्रैल की जगह इस दिन शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Thu, 11 Apr 2024 12:48 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 11 Apr 2024 12:48 PM IST
सार

JEE Advanced 2024 Revised Schedule: आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा का कार्यक्रम संशोधित किया है। मूल कार्यक्रम के अनुसार पंजीकरण प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होने वाली थी। अब इसे बदल दिया गया है।

विज्ञापन
JEE Advanced 2024 registration schedule revised, Check new dates to apply at jeeadv.ac.in here
JEE Advanced 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

JEE Advanced 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड के आवेदन कार्यक्रम को संशोधित किया है। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण सह आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल को शुरू होने वाली थी, जोकि 30 अप्रैल, 2024 शाम 05 बजे समाप्त होती। आईआईटी मद्रास ने पंजीकरण शुरू करने की तिथि को थोड़ा आगे बढ़ा दिया है। संबंधित उम्मीदवार नीचे जेईई एडवांस्ड के लिए पंजीकरण सह आवेदन शुरू होने की नई तिथियां जान सकते हैं।

विज्ञापन

JEE Advance Registration 2024: इस तारीख से शुरू होगा जेईई एडवांस्ड के लिए पंजीकण

संशोधित तिथियों के अनुसार, जेईई एडवांस्ड के लिए पंजीकरण और आवेदन 27 अप्रैल से 07 मई, 2024 के बीच किया जाएगा। आईआईटी जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को jeeadv.ac.in पर जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Advance Exam 2024: मई में होगी परीक्षा

आईआईटी मद्रास ने हाल ही में जानकारी दी थी कि लोकसभा चुनाव का असर जेईई एडवांस्ड पर नहीं पड़ेगा और परीक्षा पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होगी। प्रवेश परीक्षा रविवार, 26 मई को निर्धारित है। परीक्षा में दो पेपर हैं - पेपर 1 पहली पाली में, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा और पेपर 2 दूसरी पाली में, दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

नोट कर लें ये महत्वपूर्ण तिथियां

जेईई एडवांस्ड परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 10 मई (शाम 5 बजे) है। एडमिट कार्ड 17 मई को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाओं की प्रतियां 31 मई को परीक्षा पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएंगी और अनंतिम उत्तर कुंजी 2 जून को जारी की जाएगी।

उम्मीदवार 2 जून को सुबह 10 बजे से 3 जून को शाम 5 बजे के बीच अनंतिम कुंजी पर अपनी प्रतिक्रिया और टिप्पणियां भेज सकते हैं। जेईई एडवांस्ड 2024 का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी 9 जून को जारी होगी। उसके बाद, संयुक्त सीट आवंटन (जोसा) और आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी 2024) के माध्यम से आईआईटी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू होगा।
 

पंजीकरण शुरू  27 अप्रैल, 2024
पंजीकरण की अंतिम तिथि  07 मई, 2024
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि  10 मई (शाम 5 बजे)
एडमिट कार्ड  17 मई (सुबह 10 बजे)
परीक्षा  26 मई, 2024
रिस्पॉन्स शीट  31 मई, 2024
अनंतिम उत्तर कुंजी  02 जून, 2024
अंतिम उत्तर कुंजी  09 जून, 2024
रिजल्ट  09 जून, 2024

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed