फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2024 exam tomorrow, read about exam pattern and tips to score well here

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस 2024 की परीक्षा कल, परीक्षा पैटर्न और अच्छा स्कोर करने के टिप्स, यहां पढ़ें

Sat, 25 May 2024 09:35 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Sat, 25 May 2024 09:35 AM IST
सार

JEE Advanced 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास कल 26 मई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 2024 आयोजित करने वाला है। परीक्षा से जुडे सभी दिशा-निर्देश यहां पढ़ें।

विज्ञापन
JEE Advanced 2024 exam tomorrow, read about exam pattern and tips to score well here
JEE Advanced 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

 
विज्ञापन

JEE Advanced 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास कल 26 मई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 2024 आयोजित करने वाला है। आपको बता दें की इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन आईआईटी में इंजीनियरिंग, वास्तुकला और अन्य कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए होता है।

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी। आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे - पेपर 1 और पेपर 2। प्रत्येक पेपर के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।

विज्ञापन

JEE Advanced 2024: परीक्षा पैटर्न

जेईई मेन 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड के लिए कल उपस्थित होंगे। आपको बता दें की जेईई एडवांस्ड 2024 का प्रश्न पत्र तीन खंडों में विभाजित होगा - भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित। कुछ प्रश्नों के लिए निगेटिव मार्किंग होगी।

JEE Advanced 2024: जरूरी सूचना 

उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपना जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2024 एक फोटो पहचान प्रमाण के साथ ले जाना होगा। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जारी किया गया था। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलेड कर सकते हैं।

JEE Advanced 2024: एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
 

  • उम्मीदवार का विवरण
  • रोल नंबर
  • रोल नंबर
  • आईआईटी जोन
  • केंद्र कोड
  • विकलांग व्यक्ति की स्थिति
  • उम्मीदवारों का फोटो और हस्ताक्षर
  • आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • जेईई एडवांस की तारीख और समय
  • परीक्षा दिवस दिशानिर्देश

JEE Advanced 2024: परीक्षा टिप्स
 

  • परीक्षा देने जाने से पहले स्टूडेंट्स हड़बड़ी या जल्दबाजी में छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, इनसे बचें।
  • उम्मीदवार प्रवेश पत्र के साथ ओरिजनल आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, स्कूल आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट एवं पैन कार्ड लेकर जाएं।
  • उम्मीदवार ट्रांसपेरेंट पानी पीने की बोतल साथ में लेकर जाएं।
  • उम्मीदवार को रफ वर्क के लिए प्रत्येक पेपर में स्क्रैंबल पैड दिए जाएंगे. जिस पर एडवांस का एप्लीकेशन नंबर एवं स्वयं का नाम लिखना होगा. स्क्रैंबल पैड को परीक्षा समाप्त होने के बाद स्टूडेंट अपने साथ ले जा सकता है।
  • किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा के दौरान ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • साथ ही रिंग, ब्रेसलेट, इयररिंग्स, नोज पिन, ताबीज आदि पहन के नहीं जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed