फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2023 registrations last date today know how to apply at jeeadv.ac.in

JEE Advanced 2023: जेईई-एडवांस्ड के आवेदन का अंतिम मौका, 1 लाख 70 हजार से अधिक से छात्रों ने किया अप्लाई

Sun, 07 May 2023 10:45 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 07 May 2023 10:45 AM IST
सार

JEE Advanced 2023: जेईई-एडवांस्ड- 2023 के लिए आवेदन का आज यानी सात मई अंतिम दिन है। उम्मीदवार आज शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
JEE Advanced 2023 registrations last date today know how to apply at jeeadv.ac.in
JEE Advanced 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JEE Advanced 2023 Registrations Last Date: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजिनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवान्स्ड आईआईटी गुवाहाटी द्वारा चार जून 2023 को करवाई जाएगी। जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के लिए अभी तक एक लाख 70 हजार से ज्यादा छात्र आवेदन कर चुके हैं। आवेदन करने का अंतिम मौका आज यानी 7 मई 2023 शाम पांच बजे तक है। इस दौरान आवेदन कर फीस का भुगतान 8 मई शाम पांच बजे तक किया जा सकता है।

विज्ञापन

करिअर काउंसलर ने दी जानकारी

करिअर काउंसलर एवं जेईई एक्सपर्ट अमित आहूज ने बताया की जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड 29 मई को जारी कर दिए जाएंगे।  परीक्षा का परिणाम 18 जून को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। ऐसे स्टूडेंट्स जिनका 12वीं बोर्ड में 75% नहीं है तो भी वे आदेवन जरूर करें, क्योकि जेईई-एडवांस्ड के आधार पर आइआइटी में प्रवेश  के अतिरिक्त कई प्रमुख संस्थानों में प्रवेश मिलता है। जहां  ये 75% की योग्यता लागू नहीं होती है। इन संस्थानों  में आईआईएसईआर मोहाली, पुणे, बैंगलोर कोलकाता भोपाल, आईआईएससी बैंगलोर, आईआईपी विशाखापट्नम, राजीव गांधी रायबरेली जैसे संस्थान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे छात्र जेईई मेन में रैंक बहुत पीछे हैं और उन्हें अपनी रैंक पर एनआईटी और ट्रिपल आईटी मिलने की सम्भावना नहीं है, वे देश के कई बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स  बिट्स पिलानी, मणिपाल, मेंगलुरू, पीईएस बेंगलुरू, केआईआईटी कलिंगा, एसआरएम चैन्नई, एमआईटी पुणे, यूपीईएस देहरादून, एनआईआईएमएस मुम्बई, शिव नादर नोएडा, बैनेट नोएडा, बीबीपी पूणे, एलपीयू पंजाब आदि संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन सभी संस्थानों में स्वयं की परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है।

विज्ञापन

JEE Advanced ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले  आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

  • 'जेईई (एडवांस्ड) पंजीकरण पोर्टल' पर जाएं।

  • जेईई (मुख्य) 2023 आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन करें।

  • आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें।

  • शुल्क का भुगतान करें और आवेदन जमा करें।

  • फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed