JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, चार जून को होनी है परीक्षा
JEE Advanced 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी, जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस्ड) 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEE Advanced 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी, 29 मई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस्ड) 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से जेईई एडवांस 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
संयुक्त प्रवेश बोर्ड 2023 (जेएबी 2023) के मार्गदर्शन में सात जोनल समन्वयक आईआईटी द्वारा जेईई एडवांस 2023 परीक्षा 4 जून, 2023 को आयोजित की जानी है। परीक्षा में तीन घंटे की अवधि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) होते हैं।
JEE Advanced 2023: प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के चरण
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं। -
जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। -
अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें। -
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। -
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X