फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced 2022 Answer Keys set to release TOMORROW at jeeadv.ac.in

JEE Advanced 2022: IIT बॉम्बे आज जारी करेगा जेईई एडवांस्ड की आंसर की, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Sat, 03 Sep 2022 10:16 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 10:16 AM IST
सार

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस्ड 2022 उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर सुबह 10 बजे जारी होगी। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि शनिवार को जारी होने वाली जेईई एडवांस्ड 2022 की उत्तर कुंजी अंतरिम हैं

विज्ञापन
JEE Advanced 2022 Answer Keys set to release TOMORROW at jeeadv.ac.in
JEE Advanced 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JEE Advanced 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बॉम्बे शनिवार, 03 सितंबर, 2022 को जेईई एडवांस्ड की उत्तर कुंजी जारी करने के लिए तैयार है। जेईई एडवांस्ड 2022 उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर सुबह 10 बजे के बाद जारी होगी। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि शनिवार को जारी होने वाली जेईई एडवांस्ड 2022 की उत्तर कुंजी अंतरिम हैं और उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज कराने हेतु विंडो आंसर की जारी होने के बाद शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार तीन सितंबर, 2022 से सुबह 10 बजे से 04 सितंबर, 2022 को शाम पांच बजे तक उत्तर कुंजी के संबंध में अपनी प्रतिक्रियाएं भेज सकते हैं।  

विज्ञापन

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस्ड की रिस्पॉन्स शीट्स जारी

जेईई एडवांस्ड 2022 उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल्स की जांच करने और आपत्तियां उठाने के लिए स्वतंत्र हैं। जेईई एडवांस्ड 2022 की फाइनल आंसर की 11 सितंबर, 2022 को सुबह 10 बजे जारी होगी। वहीं, जेईई एडवांस्ड 2022 का रिजल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर शेड्यूल के अनुसार उसी तारीख और समय पर जारी किया जाएगा। इससे पहले आईआईटी, बॉम्बे ने शनिवार जेईई एडवांस्ड 2022 की रिस्पॉन्स शीट्स जारी की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

JEE Mains के शीर्ष 2,50,000 उम्मीदवार होते हैं शामिल

बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2022 परीक्षा 28 अगस्त, 2022 को हुई थी। जेईई एडवांस्ड में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवारों में शामिल थे। जेईई एडवांस्ड उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो देश में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों की सभी 23 शाखाओं में उपलब्ध बी.ई, बी.टेक और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं। इस साल, IIT JEE परीक्षा IIT बॉम्बे द्वारा आयोजित की गई थी।

 

विज्ञापन

JEE Advanced 2022: आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    डाउनलोड प्रोविजनल आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां लॉग इन के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जेईई एडवांस्ड 2022 प्रोविजनल आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसे डाउनलोड करें, साथ ही आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed