फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JCECEB: Registration for second round of JCECE counseling begins

JCECEB: जेसीईसीई काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण शुरू, इस दिन तक चलेगी च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया

Thu, 01 Aug 2024 06:54 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 01 Aug 2024 06:54 PM IST
सार

JCECE 2024 Counselling: जेसीईसीई काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए पंजीकरण 1 अगस्त से शुरू हो गया है। इच्छुक अभ्यर्थी राउंड 2 काउंसलिंग के आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन
JCECEB: Registration for second round of JCECE counseling begins
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

JCECE 2024 Counselling: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने जेसीईसीई राउंड 2 काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू कर दी है। शेड्यूल के अनुसार उम्मीदवार 5 अगस्त 2024 तक जेसीईसीई काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए च्वॉइस फिलिंग पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार 6 अगस्त तक अपने विकल्प चुन सकते हैं। परीक्षा प्राधिकरण 8 अगस्त 2024 को राउंड 2 के लिए जेसीईसीई सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा। जेसीईसीई सीट आवंटन मेरिट सूची, उम्मीदवारों द्वारा लॉक किए गए विकल्पों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का नाम जेसीईसीई 2024 मेरिट सूची में है। वो जेसीईसीई 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  jceceb.jharkhand.gov.in के माध्यम से जेसीईसीई राउंड 2 काउंसलिंग 2024 आवेदन पत्र भर सकेंगे। 
विज्ञापन


जेसीईसीई 2024 काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा। जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 के लिए जेसीईसीई सीट आवंटन में सीट नहीं मिली, वो राउंड 2 काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे। राउंड 2 के लिए जेसीईसीई 2024 काउंसलिंग में उम्मीदवार अपनी पसंद को अपग्रेड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीईसीई 2024 काउंसलिंग शुल्क
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में जेसीईसीई 2024 काउंसलिंग शुल्क की जांच कर सकते हैं। इस वर्ग के उम्मीदवारों को इतना शुल्क जमा करना होगा।
 
वर्ग शुल्क
सामान्य 400 रुपये
एससी/एसटी 250 रुपये
महिला 250 रुपये

जेसीईसीई काउंसलिंग 2024: जमा किए जाने वाले दस्तावेज
काउंसलिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करने होंगे:
1. कक्षा 12 की अंकतालिका, उत्तीर्णता प्रमाण पत्र
2. कक्षा 10 की अंकतालिका, उत्तीर्णता प्रमाण पत्र
3. झारखंड राज्य का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
4. एक पासपोर्ट आकार का फोटो
5. जेसीईसीई 2024 का प्रवेश पत्र
6. जेसीईसीई 2024 स्कोरकार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed