फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jamia Hamdard ug, pg programs Admissions date know here

जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय ने यूजी, पीजी के लिए शुरू की प्रवेश प्रक्रिया

Wed, 03 Jun 2020 10:21 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 03 Jun 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
Jamia Hamdard ug, pg programs Admissions date know here
jamia hamdard admission 2020 - फोटो : Twitter
Jamia Hamdard UG, PG Programs Admissions 2020 : जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया के शूरू होने का इंतजार लंबे समय से उम्मीदवार कर रहे थे। बता दें कि मेडिकल, फार्मेसी, यूनानी, चिकित्सा, नर्सिंग, विज्ञान, कंप्यूटर अनुप्रयोग, प्रबंधक, कानून आदि सहित विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए ये प्रक्रिया शुरू की गई है। ध्यान दें कि जो छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा दे चुके हैं, वे अपने यूजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जिनके पास स्नातक की डिग्री है वे पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 25 जुलाई है। यानी उम्मीदवारों को जामिया विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 25 जुुलाई कर आवेदन करने होंगे। 
विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट jamiahamdard.edu है। ध्यान दें कि जो इंजीनियरिंग, चिकित्सा और कानून पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं उनका प्रवेश JEE (Joint Entrance Examination), NEET (The National Eligibility cum Entrance Test) और CLAT (Common Law Admission Test ) में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया तीन प्रकार से होगी। प्रक्रिया में प्रोफाइल की शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होंगे। बता दें कि जहां तक बात परीक्षण और इंटरव्यू की है तो सभी परीक्षण, साक्षात्कार या परामर्श जामिया हमदर्द मुख्य परिसर, नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। सभी परीक्षण, साक्षात्कार और काउंसलिंग के लिए तिथि 3 अगस्त है। यानी 3 अगस्त से शुरू होे वाले इंटरव्यू के लिए सभी तो बताए पते पर पहुंचना होगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed