फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jago Grahak Jago Quiz 2026 Registration Open Win Rs 5000 Apply Online Before October 30

जागो ग्राहक जागो क्विज 2026: सिर्फ 5 मिनट में जीतें 5,000 रुपये, 30 अक्तूबर से पहले ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 19 Oct 2026 12:50 PM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Mon, 19 Oct 2026 12:50 PM IST
सार

Jago Grahak Jago Quiz 2026:जागो ग्राहक जागो क्विज 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। भारत का कोई भी नागरिक इस प्रश्नोत्तरी में हिस्सा लेकर उपभोक्ता अधिकारों, शिकायत निवारण और सरकारी पहलों की जानकारी बढ़ा सकता है। प्रतियोगिता में दस प्रश्नों के उत्तर 300 सेकंड में देने होंगे। शीर्ष दस विजेताओं को प्रत्येक को 5,000 रुपये मिलेंगे। भाग लेने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर 2026 निर्धारित है।

विज्ञापन
Jago Grahak Jago Quiz 2026 Registration Open Win Rs 5000 Apply Online Before October 30
Jago Grahak Jago Quiz 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने मायगॉव के सहयोग से जागो ग्राहक जागो क्विज 2026 शुरू की है। इसका उद्देश्य लोगों को उपभोक्ता अधिकारों, शिकायत दर्ज कराने के तरीकों और खरीदारी से जुड़े नियमों के प्रति जागरूक करना है। इस प्रश्नोत्तरी में प्रतिभागियों से राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन, ई-जागृति, राष्ट्रीय परीक्षण गृह, भारतीय मानक ब्यूरो और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा ऑनलाइन खरीदारी में अपनाए जाने वाले भ्रामक तरीकों और वस्तुओं के माप से जुड़े नियमों पर भी प्रश्न होंगे। 

विज्ञापन


जागो ग्राहक जागो क्विज 2026 में सभी भारतीय नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। आधिकारिक नियमों में उम्र की कोई सीमा नहीं बताई गई है। हालांकि, उपभोक्ता मामले विभाग और मायगॉव से जुड़े संबंधित विभागों के कर्मचारियों को इसमें भाग लेने की अनुमति नहीं है। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक बार अपनी प्रविष्टि जमा कर सकता है। एक ही व्यक्ति की कई प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। किसी दूसरे की पहचान का इस्तेमाल करने, दोबारा भाग लेने या अनुचित तरीके अपनाने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है। इसलिए प्रतिभागियों को पंजीकरण करते समय सही जानकारी देनी चाहिए और सभी नियमों का पालन करना चाहिए। 

विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

  • इस क्विज में भाग लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 है।
  •  इच्छुक नागरिक आधिकारिक वेबसाइट jagograhakjago.gov.in या मायगॉव क्विज पोर्टल पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  प्रश्नोत्तरी शुरू करने के लिए प्रतिभागी को ‘प्ले क्विज’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद दस सवालों के जवाब देने के लिए कुल 300 सेकंड यानी पांच मिनट मिलेंगे।
  •  एक बार उत्तर जमा करने के बाद प्रविष्टि वापस नहीं ली जा सकती और न ही उसमें बदलाव किया जा सकता है।
  •  इसलिए क्विज शुरू करने से पहले नियम ध्यान से पढ़ना जरूरी है। 

 

कैसे करें ऑनलाइन पंजीकरण?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या मायगॉव के क्विज पेज पर जाएं। 
  2. वहां जागो ग्राहक जागो क्विज 2026 का विकल्प चुनें।
  3.  इसके बाद अपने नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करें या मायगॉव खाते से प्रवेश करें।
  4.  क्विज के नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ने के बाद ‘प्ले क्विज’ पर क्लिक करें। 
  5. अब निर्धारित समय के भीतर सभी दस सवालों के जवाब दें और अपनी प्रविष्टि जमा कर दें। 
  6. ध्यान रखें कि तकनीकी समस्या, इंटरनेट की दिक्कत या नेटवर्क विफलता के कारण प्रविष्टि जमा नहीं होने पर आयोजक जिम्मेदारी लेने से इनकार कर सकते हैं।
  7.  इसलिए अंतिम समय का इंतजार करने से बचें। 

कितनी मिलेगी पुरस्कार राशि?

इस राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी में शीर्ष दस विजेताओं को प्रत्येक 5,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस तरह दस विजेताओं का चयन किया जाएगा। आधिकारिक नियमों के अनुसार, निर्धारित समय में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पात्र प्रविष्टियों के समूह में शामिल किया जाएगा। इसके बाद विजेताओं का चयन स्वचालित यादृच्छिक प्रक्रिया के जरिए होगा। यानी केवल सबसे अधिक अंक प्राप्त करना ही अंतिम चयन की गारंटी नहीं है। क्विज से संबंधित मामलों में उपभोक्ता मामले विभाग और मायगॉव का निर्णय अंतिम होगा। कानूनी विवाद होने पर केवल दिल्ली की अदालतों का क्षेत्राधिकार लागू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed