फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JAC Result 2022 Jharkhand Board 10th 12th Result may be declared tommorow at jacresults.com sarkari result

JAC Result: झारखंड बोर्ड के परिणाम आज जारी होने की संभावना, ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

Tue, 21 Jun 2022 08:19 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 21 Jun 2022 08:19 AM IST
सार

झारखंड अकादमिक काउंसिल की ओर से राज्य में दसवीं कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च, 2022 से लेकर 20 अप्रैल, 2022 तक किया गया था।

विज्ञापन
JAC Result 2022 Jharkhand Board 10th 12th Result may be declared tommorow at jacresults.com sarkari result
JAC Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

झारखंड अकादमिक काउंसिल की ओर से राज्य में आयोजित की गई कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। परीक्षा के परिणाम की घोषणा आज की जा सकती है। इसे लेकर राज्य के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री जगरनाथ महतो ने भी जानकारी दी है। अब परिणाम का इंतजार कर रहे बड़ी संख्या में छात्रों का इंतजार भी समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

कब जारी होंगे परिणाम?
राज्य के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग मंत्री जगरनाथ महतो ने बताया था कि कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा एक या दो दिनों में कर दी जाएगी। इसे लेकर पूरी कोशिश की जा रही है। हालांकि, परिणाम का जारी होना झारखंड अकादमिक काउंसिल की अंतिम तैयारी पर ही निर्भर करेगा। जानकारी के अनुसार बारहवीं के साइंस स्ट्रीम के परिणाम भी घोषित किए जाने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
झारखंड अकादमिक काउंसिल की ओर से राज्य में दसवीं कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च, 2022 से लेकर 20 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। वहीं, बारहवीं की परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 25 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा के बाद से ही छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

परिणाम को जारी करने की अंतिम तैयारी
हालांकि, इससे पहले झारखंड अकादमिक काउंसिल के चेयरमैन डॉक्टर अनिल महतो ने बताया था कि हम परिणाम को जारी करने की अंतिम तैयारी कर रहे हैं। हमारे पास कोई फाइनल तारीख नहीं है लेकिन हम इसे जल्द से जल्द जारी करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आज मध्यरात्रि तक परिणाम तैयार हो जाते हैं तो हम मंगलवार को ही इसे जारी कर देंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो तारीख आगे बढ़ेगी।  

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं के छात्र JAC Matric Result लिंक पर क्लिक करें। वहीं, 12वीं के छात्रों को Inter Result लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद जेएसी रिजल्ट पेज आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट का बटन दबाएं। 
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed