JAC Jharkhand Board 9th Result 2020: 9वीं कक्षा के नतीजे घोषित, 97.42 फीसदी छात्र हुए पास
झारखंड शैक्षणिक परिषद (जेएसी) ने आज कक्षा 9वीं परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। बता दें कि रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाना होगा। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in, jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in है। परीक्षा में 4.22 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए। बता दें कि इस साल 97.42 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए हैं।
मुख्य जानकारी-
- 2020 में कुल 4 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें से 4.06 लाख स्टूडेंट्स सफल हुए हैं।
- लड़कियों ने इस बार लड़कों को पछाड़ दिया है। परीक्षा में 2.12 लाख छात्राएं सफल हुईं जबकि केवल 1.93 लाख छात्र ही परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
- बता दें कि परिणाम 1.30 बजे शिक्षा मंत्री द्वारा घोषित किए गए हैं।
- 10537 बच्चे इस साल परीक्षा में असफल रहे।
ऐसे देखें अपना परिणाम-
- सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं।
- अब होमपेज पर कुछ बॉक्स प्रदर्शित होंगे, संबंधित बॉक्स पर क्लिक करें।
- अब अपनी जरूरी जानकारी जैसे- अपना रोल नंबर / पंजीकरण नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
- जैसे ही आप सबमिट करेंगे। आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
ऐसे देखें ऐप के माध्यम से अपना परिणाम-
छात्र सबसे पहले Google प्लेस्टोर पर उपलब्ध अन्य एप्लिकेशन के माध्यम से परिणामों की जांच कर सकते हैं। ऐप के माध्यम से परिणाम प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर को पूर्व-पंजीकृत करना होगा। वहीं जेएसी कक्षा 10वीं और 12 परीक्षाओं के परिणाम पहले सप्ताह जुलाई में घोषित किए जाने की संभावना है। बता दें कि मूल्यांकन प्रक्रिया 28 मई से शुरू हुई।
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X