JAC Board Result: झारखंड बोर्ड दसवीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम के परिणाम जारी, यहां देखें क्या रहा पास प्रतिशत
JAC Board Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च, 2022 से शुरू किया गया था। द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JAC Board Result: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने राज्य में आयोजित दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब परिणाम को चेक करने का लिंक ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस साल दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपने परिणाम को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को अपना परिणाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। आइए जानते हैं परिणाम से जुड़ी पूरी खबर...
कब हुई थी परीक्षा?
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च, 2022 से शुरू किया गया था। दसवीं की परीक्षा 20 अप्रैल और बारहवीं की परीक्षा 25 अप्रैल, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 7 लाख छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा के बाद से ही इतनी बड़ी संख्या में छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। अब इन सभी का इंतजार खत्म हो गया है।
क्या रहा पास प्रतिशत?
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 95.60 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। वहीं, 12वीं कक्षा की साइंस स्ट्रीम में कुल 92.19 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। सभी को अमर उजाला की ओर से शुभकामनाएं। कक्षा दसवीं में कुल 3,73,889 छात्र सफल हुए हैं। इनमें से थम श्रेणी से 2,25,854, द्वितीय श्रेणी से 1,24,514 और तृतीय श्रेणी से 23,524 स्टूडेंट्स छात्र सफल हुए हैं। वहीं, इंटर साइंस में 59,902 छात्र पास हुए हैं। वहीं 5,117 छात्रों को 2nd डिविजन मिला है।
लड़कों और लड़कियों में कांटे की टक्कर
झारखंड बोर्ड दसवीं के परिणाम में लड़कों और लड़कियों में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। लड़कों का रिजल्ट 95.71 फीसदी रहा तो वहीं, लड़कियों का रिजल्ट 95.50 फीसदी रहा है। बहुत कम अंतर से लड़कों ने बाजी मारी है।
ऐसे चेक करें अपना परिणाम
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर 10वीं के छात्र JAC Matric Result लिंक पर क्लिक करें। वहीं, 12वीं के छात्रों को Inter Result लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद जेएसी रिजल्ट पेज आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट का बटन दबाएं।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं।
इन वेबसाइट्स पर चेक करें नतीजें-:
- jac.jharkhand.gov.in
- jac.nic.in
- jacresults.com and
- jharresults.nic.in
झारखंड बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विफल माना जाएगा। एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा।
कमेंट
कमेंट X