फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JAC Jharkhand Board 8th Result 2020 Live: आठवीं परीक्षा के नतीजे घोषित, 91.60 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

Thu, 04 Jun 2020 03:35 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 04 Jun 2020 03:35 PM IST
खास बातें

JAC Jharkhand Board 8th Result 2020 Live: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC- Jharkhand Academic Council) ने आज यानी 4 जून, 2020 को 8वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। ध्यान दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट  jac.jharkhand.gov.in है। छात्र लेटेस्ट अपडेट के लिए अमर उजाला के साथ बने रहें। इसके अलावा जेएसी ने कक्षा 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि जुलाई अंत तक परिणाम जारी हो जाएंगे।

विज्ञापन
jharkhand jac board Class 8th result 2020 Jharkhand Academic Council know all details
JAC Class 8 Result 2020 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:26 PM, 04-Jun-2020

रिजल्ट देखने के लिए यूजर नाम और पासवर्ड जरूरी

स्कूल प्रिंसिपल को आठवीं के परिणाम डाउनलोड करने के लिए जरूरी जानकारी जैसे- यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 
03:20 PM, 04-Jun-2020

91.60 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

इस साल झारखंड बोर्ड आठवीं परीक्षा में 91.60 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। जबकि पिछले साल कुल 84.58 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए।
विज्ञापन
03:12 PM, 04-Jun-2020

सीधे लिंक पर क्लिक करें

आठवीं कक्षा का परिणाम देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। ध्यान दें कि केवल प्रिंसिपल ही बच्चों के नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें जरूरी विवरण भरकर लॉगइन करना होगा।

डायरेक्ट लिंक है यहां
03:00 PM, 04-Jun-2020

ऐप के माध्यम से भी देख सकेंगे परिणाम-

छात्र गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध अन्य एप्लिकेशन के माध्यम से परिणामों की जांच कर सकते हैं। ऐप के माध्यम से परिणाम प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर को पूर्व-पंजीकृत करना होगा।

02:50 PM, 04-Jun-2020

ऐसे देखें अपना परिणाम-

  • सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाएं।
  • अब होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनी जरूरी जानकारी जैसे- अपना रोल नंबर / पंजीकरण नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें। 
  • जैसे ही आप सबमिट करेंगे। आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
02:47 PM, 04-Jun-2020

ये वेबसाइट्स आएंगी काम

परीक्षा में उपस्थित हुए लगभग 5.12 लाख छात्र वेबसाइट jac.nic.in, jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:32 PM, 04-Jun-2020

जारी हुए परिणाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 8वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। 
02:22 PM, 04-Jun-2020

उम्मीदवार निजी वेबसाइट के जरिये भी देख सकते हैं परिणाम

परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र अपने परिणाम इन निजी वेबसाइट्स examresults.in, indiaresults.com के माध्यम से भी देख सकते हैं।
02:17 PM, 04-Jun-2020

पिछले साल अप्रैल में जारी हुए थे परिणाम

साल 2019 में जेएसी 8वीं परीक्षा के परिणाम 16 अप्रैल, 2019 को घोषित किए गए थे।
02:12 PM, 04-Jun-2020

इस साल परिणाम जारी होने में इसलिए हुई देर

हर साल राज्य में बोर्ड कक्षा 8वीं के परिणाम परीक्षा के कुछ समय पश्चात ही जारी हो जाते हैं। लेकिन इस साल परिणाम की घोषणा में देरी देश और राज्य में लॉकडाउन की स्थिति के कारण हुई।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed