फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JAC Board 2025: Jharkhand Board released new date sheet for 8th and 9th, download admit card from this day

JAC Board 2025: झारखंड बोर्ड ने जारी की 8वीं और 9वीं की नई डेटशीट, इस दिन से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

Mon, 03 Mar 2025 09:45 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 03 Mar 2025 09:45 AM IST
सार

JAC Board 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 8वीं और 9वीं की परीक्षा की नई डेटशीट जारी कर दी है। 5 मार्च से 9वीं के एडमिट कार्ड जारी होंगे, जबकि परीक्षा 10 से 12 मार्च तक होगी।

विज्ञापन
JAC Board 2025: Jharkhand Board released new date sheet for 8th and 9th, download admit card from this day
JAC Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

JAC Board 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 8वीं और 9वीं कक्षा की परीक्षा के लिए नई डेटशीट जारी कर दी है। जो छात्र और छात्राएं इस वर्ष 8वीं और 9वीं की परीक्षा देने जा रहे हैं, वे अब अपनी परीक्षा तिथियों के बारे में जान सकते हैं। 10 मार्च को 8वीं कक्षा की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जबकि 11 और 12 मार्च को 9वीं कक्षा के लिए तीन पालियों में परीक्षा होगी।

विज्ञापन

10 से 12 मार्च तक होगी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन ओएमआर शीट पर किया जाएगा और इसमें केवल ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा पहले 28 से 30 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन जैक अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब नई डेटशीट के मुताबिक परीक्षा 10 से 12 मार्च तक आयोजित होगी।  

जैक 8वीं परीक्षा 2025: दो पालियों में होगी आयोजित

8वीं कक्षा के लिए परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में 10 मार्च को हिन्दी, अंग्रेजी और अतिरिक्त भाषा विषय में से एक विषय का पेपर होगा। दूसरी पाली में गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जैक 9वीं परीक्षा 2025:  11 और 12 मार्च  को तीन पालियों में परीक्षा

9वीं कक्षा के लिए परीक्षा 11 और 12 मार्च को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। 11 मार्च को पेपर-1 में हिन्दी ए, हिन्दी बी और अंग्रेजी का पेपर होगा, जबकि पेपर-2 में गणित और विज्ञान की परीक्षा होगी। 12 मार्च को पेपर-3 में सोशल साइंस और अन्य भाषा विषयों की परीक्षा होगी। 

5 मार्च  से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

जैक के अनुसार, 8वीं कक्षा का पहले जारी किया गया एडमिट कार्ड मान्य होगा, जबकि 9वीं कक्षा के एडमिट कार्ड 5 मार्च से जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 18 से 30 मार्च के बीच आंतरिक मूल्यांकन के अंक जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed