{"_id":"6799a686cc1b17f5df0cd4dc","slug":"ipu-admission-2025-process-will-start-from-february-1-admissions-will-be-done-on-more-than-40-thousand-seat-2025-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPU Admission 2025: आईपीयू में दाखिला प्रक्रिया एक फरवरी से होगी शुरू; 40 हजार से अधिक सीटों पर होंगे एडमिशन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IPU Admission 2025: आईपीयू में दाखिला प्रक्रिया एक फरवरी से होगी शुरू; 40 हजार से अधिक सीटों पर होंगे एडमिशन
Wed, 29 Jan 2025 09:26 AM IST
शिवम गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 29 Jan 2025 09:26 AM IST
सार
IPU Admission 2025: आईपीयू के कुलपति प्रो. डॉ. महेश वर्मा ने मंगलवार को दाखिला प्रक्रिया के लिए दाखिला ब्रोशर (प्रोस्पेक्टस) जारी कर दिया। इस बार न केवल एकल बालिका बल्कि खेल कोटे का लाभ भी छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन
IPU Admission 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
IPU Admission 2025: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में यूजी, पीजी व पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन की रेस एक फरवरी से शुरू होने जा रही है। आईपीयू से संबद्ध 106 कॉलेजों, 18 विश्वविद्यालय स्कूलों (विभाग) में स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी प्रोग्राम की 40 हजार से अधिक सीटों के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन www.ipu.ac.in से कर सकते हैं।
कुलपति प्रो. डॉ. महेश वर्मा ने मंगलवार को दाखिला प्रक्रिया के लिए दाखिला ब्रोशर (प्रोस्पेक्टस) जारी कर दिया। इस बार न केवल एकल बालिका बल्कि खेल कोटे का लाभ भी छात्रों को मिलेगा। इस साल की दाखिला प्रक्रिया में यूजी व पीजी स्तर पर कुछ नए प्रोग्राम की शुरूआत की जा रही है।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. डॉ. महेश वर्मा ने मंगलवार को दाखिला प्रक्रिया के लिए दाखिला ब्रोशर (प्रोस्पेक्टस) जारी कर दिया। इस बार न केवल एकल बालिका बल्कि खेल कोटे का लाभ भी छात्रों को मिलेगा। इस साल की दाखिला प्रक्रिया में यूजी व पीजी स्तर पर कुछ नए प्रोग्राम की शुरूआत की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
इनमें तीन वर्षीय एलएलबी प्रोग्राम के साथ-साथ एमएससी इन मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स, एमएससी इन माइक्रोबायोलॉजी, बीपीटी फिजियोथेरेपी, एप्लाइड जियो इन्फॉर्मेटिक्स में पीजी प्रोग्राम और रेडियोलॉजिकल फिजिक्स में पीजी डिप्लोमा कोर्स शामिल है। इस कारण से कुल सीटों में करीब 250 से अधिक सीटों का इजाफा हो जाएगा। बीते साल 1600 के करीब नई सीटें जोड़ी गई थी। कुलपति प्रो डॉ महेश वर्मा ने ब्रोशर जारी करते हुए कहा कि लड़कियों को पढ़ाई में लाभ देने के लिए इस बार से प्रत्येक प्रोग्राम में एक सीट एकल बालिका कोटे के लिए आरक्षित होगी। इसके साथ ही छात्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अब आईपीयू में खेल कोटे से भी दाखिले होंगे। खेल कोटे के तहत किसी विशेष कार्यक्रम में दाखिले का अधिकतम दो फीसदी खेल कोटे से भरा जाएगा।
कमेंट
कमेंट X